- सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं छात्र
- रांची में विधानसभा घेराव के लिए प्रदर्शनकारी छात्राओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
- इस दौरान एक छात्र पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करने लगे
रांची में चल रहे JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे महाराष्ट्र के एक युवक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच एक युवक 'पुष्पा' के गेटअप में आंदोलन स्थल पहुंचा. युवक ने हाथ में अंगूठियां, कुल्हाड़ी और गले में सोने की मोटी-मोटी चेन पहन रखी है. महाराष्ट्र से आए युवक ने बताया कि वह एक्टर अल्लू अर्जुन का फैन है. मुझे लगा कि इस गेटअप का फायद होना चाहिए, इसलिए मैं प्रोटेस्ट में शामिल होने और छात्रों को सपोर्ट करने के लिए यहां आया हूं. युवक ने झारखंड सरकार से छात्रों की मांग पूरी करने की मांग की है.
झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार को रांची में विधानसभा घेराव के लिए प्रदर्शनकारी छात्राओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस मार्च में नौ दिन से अनशन पर बैठे स्टूडेंट लीडर देवेंद्र नाथ महतो भी शामिल हुए हैं. सड़कों पर नारों की गूंज है. प्रोटेस्टर्स के हाथों में पोस्टर लहरा रहे हैं, जिसमें उनकी मांगें लिखी हुई हैं.
पुलिस ने कहा- हमने छात्रों को रोका नहीं
पुलिस का कहना है कि हमने छात्रों को रोका नहीं है. छात्रों ने दावा किया है कि कई जगहों पर स्टूडेंट्स को डिटेन भी किया गया है और उन्हें आने से रोका जा रहा है. छात्र पहली बैरिकेडिंग को तोड़कर नई विधानसभा की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. भूख हाड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो भी एंबुलेंस में सवार होकर मार्च में शामिल हुए हैं.
रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कहा था कि मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा था, “हम नहीं चाहते कि कानून-व्यवस्था बिगड़ने के कारण किसी छात्र के करियर पर दाग लगे. शहर के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ अवरोधक लगाए गए हैं.”
यह भी पढ़ें- क्या होती है 'पेंटबॉल गन'? झारखंड प्रोटेस्ट में जिसे पैलेट गन समझ रहे हैं लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं