Delhi Jal Board: दिल्ली जल बोर्ड (DJP) की वेबसाइट पर मौजूद ‘नो योर केएनओ' पोर्टल का गलत इस्तेमाल कर ठग लोगों की जानकारी चुराकर साइबर अपराध कर रहे थे. यह मामला सामने आने के एक साल से ज्यादा समय बाद अब डीजेबी ने पोर्टल में बदलाव कर दिए हैं. पहले यह पोर्टल बिना लॉगिन के खुल जाता था, जिससे कोई भी किसी भी उपभोक्ता की जानकारी देख सकता था. ठग इसी जानकारी के आधार पर लोगों को फोन कर खुद को डीजेबी कर्मचारी बताकर पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देते थे और पैसे ठग लेते थे. अब जल बोर्ड ने इस पर बदलाव किया है और नया अपडेट करते हुए अब पोर्टल पर लॉग-इन करना अनिवार्य कर दिया गया है.
दिल्ली जल बोर्ड ने लिया ये फैसला
दरअसल, अब तक दिल्ली जल बोर्ड के पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति केवल एड्रेस डालकर किसी भी निवासी का नाम, मोबाइल नंबर और बिल की डिटेल देख सकता था, लेकिन अब पोर्टल पर लॉग-इन करना अनिवार्य कर दिया गया है. अब पोर्टल पर जानकारी देखने के लिए मोबाइल नंबर और ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड से लॉगिन करना जरूरी कर दिया गया है. दिल्ली जल बोर्ड ने अब यह व्यवस्था स्थायी रूप से लागू कर दी गई है. उपभोक्ताओं की जरूरत को देखते हुए पोर्टल को बंद नहीं किया गया, बल्कि सिर्फ पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही लॉगिन की अनुमति दी जा रही है. लॉगिन करने के बाद भी उपभोक्ता सिर्फ अपने ही कनेक्शन की जानकारी देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में प्रवासी मजदूरों के लिए लगेंगे स्पेशल कैंप, मिलेंगे गैस सिलेंडर, जानिए क्या होगी प्रक्रिया
जल बोर्ड ने किया ये अपडेटदिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब DJB पोर्टल पर कोई भी अनजान व्यक्ति किसी दूसरे का पानी का बिल या व्यक्तिगत जानकारी नहीं देख पाएगा. अब पोर्टल पर केवल वही लोग लॉग इन कर सकते हैं जो रजिस्टर्ड हैं और वे केवल अपने स्वयं के कनेक्शन का विवरण देख पाएंगे.
- अब लॉगिन के लिए मोबाइल नंबर और ओटीपी (OTP) की आवश्यकता होगी.
- कोई भी उपयोगकर्ता अब दूसरों के KNO नंबर या व्यक्तिगत जानकारी नहीं देख सकता.
- साइबर फ्रॉड पर लगाम लगेगी. पहले जालसाज डीजेबी पोर्टल से डेटा चुराकर लोगों को पानी कनेक्शन काटने की धमकी देकर पैसे ठगते थे.
- पोर्टल की सेवाएं अब केवल पंजीकृत (Registered) उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं