विज्ञापन

गर्मी में नहीं होगी पानी की कमी, लगेंगे 500 वाटर एटीएम और 436 नए ट्यूबवेल, जानिए जल बोर्ड के समर एक्शन प्लान में क्या-क्या है खास

Delhi Summer Action Plan: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से निपटने के लिए जल बोर्ड ने समर एक्शन प्लान-2026 जारी किया है, जिसके तहत दिल्ली में 500 वाटर एटीएम और 436 नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं.

गर्मी में नहीं होगी पानी की कमी, लगेंगे 500 वाटर एटीएम और 436 नए ट्यूबवेल, जानिए जल बोर्ड के समर एक्शन प्लान में क्या-क्या है खास
जल बोर्ड मर एक्शन प्लान
file photo

Delhi Summer Action Plan: दिल्ली में इस साल भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से निपटने के लिए जल बोर्ड ने समर एक्शन प्लान-2026 जारी किया है. जल बोर्ड ने समर एक्शन प्लान 2026–27 के तहत 436 नए ट्यूबवेल और 500 वाटर एटीएम लगाने का फैसला किया है. इस योजना में 1000 से अधिक टैंकर, AI-आधारित निगरानी और 13,000 फिक्स्ड पॉइंट के जरिए पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी. इस योजना में बताया गया है कि सरकार पानी की सप्लाई कैसे बनाए रखेगी, वितरण में होने वाली कमियों को कैसे दूर करेगी और यमुना नदी की सफाई के लिए प्रयास कैसे तेज किए जाएंगे.

दिल्ली जल बोर्ड का समर एक्शन प्लान

यह योजना झंडेवालान स्थित दिल्ली जल बोर्ड (DJB) मुख्यालय में जारी की गई. यह ऐसे समय में लाई गई है जब दिल्ली एक और कड़ी गर्मी के लिए तैयार हो रही है और कई इलाकों में पानी की कमी तथा टैंकर आपूर्ति को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं.

जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस साल सरकार का मुख्य ध्यान पानी के उत्पादन को बनाए रखने और पूरे सिस्टम में जवाबदेही सुधारने पर रहेगा. उन्होंने कहा, “स्वच्छ पानी की आपूर्ति और यमुना की रक्षा सिर्फ प्रशासनिक काम नहीं हैं, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है”. सरकार का लक्ष्य है कि गर्मियों के दौरान दिल्ली के लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े और पानी की व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित की जाए.

यह भी पढ़ें:- पेट्रोल, डीजल और LPG की नहीं कोई कमी, घबराहट में न करें ज्यादा खरीदारी, केंद्र ने जनता के लिए जारी की एडवाइजरी

जल बोर्ड के समर एक्शन प्लान में क्या-क्या है खास

नए संसाधन- पानी की कमी वाले क्षेत्रों में 436 नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं, जिन्हें गर्मी से पहले चालू कर दिया जाएगा.

वाटर एटीएम- सार्वजनिक स्थानों पर 500 वाटर एटीएम लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को आसानी से पीने का पानी मिल सके.

टैंकर और पॉइंट- पानी की निर्बाध आपूर्ति के लिए लगभग 1000 टैंकर और 13,000 फिक्स्ड सप्लाई पॉइंट तैयार किए गए हैं.

टेक्नोलॉजी- पानी की बर्बादी और टैंकरों की निगरानी के लिए AI और GPS सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है.

शिकायत निवारण- पानी की समस्या के लिए 24/7 हेल्पलाइन नंबर 1916 या 1800117118 पर कॉल या 'DJB App' के जरिए शिकायत की जा सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com