Delhi Water Supply: राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने जानकारी दी है कि 6 और 7 अप्रैल 2026 को बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. ऐसे में लोगों को पहले से ही पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. जल बोर्ड के अनुसार, भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई के चलते पानी का सप्लाई प्रभावित हो सकती है.
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, 6 और 7 अप्रैल 2026 में बाहरी दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रह सकती है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अनुसार, भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई के चलते पानी की कमी हो सकती है.
!!Water Alert!!
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) April 5, 2026
Due to the annual flushing programme of UGR and Booster Pumping Stations, water supply will be affected on 06.04.2026 and 07.04.2026 in several areas of Delhi.
Residents are advised to store adequate water in advance.
We regret the inconvenience caused and… pic.twitter.com/QfrhvEv4xE
जल बोर्ड ने सलाह दी है कि लोग अपनी जरूरत के अनुसार पानी भरकर रख लें. इसके साथ ही पानी की भारी कमी होने पर DJB के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष या स्थानीय जल बोर्ड कार्यालय से टैंकर की मांग करें. जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी जमा कर लें. खासकर पीने, खाना बनाने और जरूरी कामों के लिए पानी सुरक्षित रखना जरूरी है. इससे अचानक होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है.
6 अप्रैल, 2026 इन जगह नहीं आएगा पानी
6 अप्रैल, 2026 को सुल्तानपुरी क्षेत्र, मंगोलपुरी, सेक्टर-2 पॉकेट-4 रोहिणी और फिलिंग प्वाइंट तथा कराला गांव के आसपास का क्षेत्र प्रभावित हो सकते है.
7 अप्रैल को इन जगह हो सकती है पानी की समस्या
7 अप्रैल, 2026 को सुल्तानपुर क्षेत्र, सेक्टर-3 पॉकेट-एफ 23 रोहिणी, सेक्टर-3 पॉकेट-ए-1 रोहिणी फिलिंग प्वाइंट और कराला गांव के आसपास का क्षेत्र, सेक्टर-3 पॉकेट-बी 10 रोहिणी और सेक्टर-3 पॉकेट-सी 12 रोहिणी प्रभावित होंगे.
यह भी पढ़ें:- 5 April Traffic Advisory: 5 अप्रैल को दिल्ली की इन सड़कों पर लग सकता है भारी जाम, देखिए ट्रैफिक एडवाइजरी
जरूरत पड़ने पर क्या करें?
अगर, किसी को पानी की ज्यादा जरूरत हो, तो दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से टैंकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है. इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 1916 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा अलग-अलग इलाकों के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं, जहां फोन करके मदद ली जा सकती है. अशोक विहार वॉटर इमरजेंसी 011- 24306089, पश्चिम विहार वॉटर इमरजेंसी 011- 25274679, 25275259, 25275260, पंजाबी बाग वॉटर इमरजेंसी 011- 25223658 और होलम्बी वॉटर इमरजेंसी 011- 27700789, 27700474 पर मदद मांगी जा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं