विज्ञापन

5 April Traffic Advisory: 5 अप्रैल को दिल्ली की इन सड़कों पर लग सकता है भारी जाम, देखिए ट्रैफिक एडवाइजरी

5 April Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर जैन समाज द्वारा करोल बाग में एक शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा. जिससे इस क्षेत्र में जाम लग सकता है और वाहनों की गति धीमी हो सकती है.

5 April Traffic Advisory: 5 अप्रैल को दिल्ली की इन सड़कों पर लग सकता है भारी जाम, देखिए ट्रैफिक एडवाइजरी
5 April Traffic Advisory
file photo

5 April Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 5 अप्रैल, 2026 को करोल बाग इलाके में भारी ट्रैफिक होने की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, करोल बाग इलाके में भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव (शोभा यात्रा) के चलते सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित रहेगी. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह इस इलाके में जाने या फिर निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक एडवाइजरी देख लें.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

करोल बाग इलाके में भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव को लेकर शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इसके चलते ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे न्यू रोहतक रोड, DBG रोड, अजमल खान रोड और आस-पास के रास्तों से बचें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर जानकारी दी है. पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया है.

भगवान महावीर की शोभा यात्रा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर जैन समाज द्वारा करोल बाग में एक शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा. इसमें लगभग 500 भक्तों, 12 झांकियों और 2 रथों के शामिल होने की उम्मीद है. भक्तों की भारी भीड़ के कारण, यातायात की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है, जिससे इस क्षेत्र में जाम लग सकता है और वाहनों की गति धीमी हो सकती है.

प्रभावित सड़कें- न्यू रोहतक रोड, रामजस रोड, डीबीजी रोड, अजमल खान रोड, छप्परवाला चौक, ईस्ट पार्क रोड और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की आशंका है.

वैकल्पिक मार्ग- यात्रियों को रवि दास रोड और फैज रोड का उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है.

सलाह- प्रभावित मार्गों से बचें, यात्रा की योजना पहले से बना लें और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com