Delhi Traffic Alert: दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर है. राजधानी में 25 अप्रैल 2026 को होने वाले आईपीएल मैच (IPL) को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' (Twitter) पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कल यानी 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (Delhi Capitals vs Punjab Kings) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक मैच खेला जाएगा. ऐसे में मैच के दौरान और उससे पहले भारी ट्रैफिक की संभावना जताई गई है.
किन रास्तों पर पड़ेगा असर?
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और आसफ अली रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक इन रास्तों पर जरूरत के अनुसार डायवर्जन और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.
इन रास्तों से बचेंकम्यूटर को सलाह दी गई है कि वे इन इलाकों से बचकर चलें-
- जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट)
- आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट)
- बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से ITO)
दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक दरियागंज से दिल्ली गेट चौक, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक (जेएलएन मार्ग) और ITO से दिल्ली गेट चौक पर भारी और कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी.
पार्किंग की सुविधाट्रैफिक पुलिस के अनुसार, स्टेडियम के पास पार्किंग सीमित है और केवल लेबल वाले वाहनों को ही अनुमति होगी. इससे अलग माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग की सुविधा रहेगी. पार्क एंड राइड सुविधा भी उपलब्ध होगी. बस सेवाएं मैच से 2 घंटे पहले शुरू होंगी और मैच खत्म होने के 1 घंटे बाद तक चलेंगी.
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) April 23, 2026
Special traffic arrangements will be in place for the match between Delhi Capitals vs Punjab Kings at Arun Jaitley Stadium on 25.04.2026 from 03:00 PM onwards.
📍 LIKELY AFFECTED ROUTES
-Bahadur Shah Zafar Marg
-JLN Marg
-Asaf Ali Road
📍 ADVISORY
-Avoid… pic.twitter.com/aYejtsD8RQ
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक अपडेट के लिए उनके आधिकारिक चैनलों को फॉलो करते रहें. ट्रैफिक की ताजा अपडेट के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की- वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in पर जा सकते हैं. इससे अलग व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1095 / 011-25844444 पर कॉल कर भी जानकारी ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं