Dream Job Offer Scam: आजकल के डिजिटल दौर में इंटरनेट ने जहां हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है, वहीं स्कैमर्स के लिए मासूम लोगों को फंसाना भी काफी ज्यादा आसान हो गया है. साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं. कई स्कैमर्स नौकरी तलाश रहे लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. घर बैठे 'ड्रीम जॉब' पाने की चाहत में लोग अक्सर ऑनलाइन ठगों के आसान शिकार बन रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि अब ये जालसाज सिर्फ फर्जी वैकेंसी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कंपनी का फर्जी ऑफर लेटर भेजकर बकायदा 'ऑनबॉर्डिंग' और ट्रेनिंग के नाम पर लोगों को लाखों का चूना लगा रहे हैं. आइए जानते हैं ये स्कैम कैसे होता है और इससे कैसे सेफ रहें. इसकी जानकारी इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, गृह मंत्रालय ने अपने आधिकारिक X हैंडल से दी है.
यह भी पढ़ें: भारतगैस का कमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए अब देना होगा DAC नंबर, जान लें जरूरी बात
कैसे होता है स्कैम?
स्कैमर्स मासूम लोगों को हाई सैलरी, पीपीओ या रिमोट जॉब का ऑफर भेजते हैं. साथ ही प्रॉपर इंटरव्यू के बिना जल्दी सेलेक्शन दिखाया जाता है. इसके बाद फेक ऑनबॉर्डिंग पोर्टल और फॉर्म्स भरवाए जाते हैं. फिर लोगों से पैन कार्ड डिटेल्स, बैंक डिटेल्स और पर्सनल इंफोर्मेशन मांगी जाती है. इससे स्कैमर्स के पास आपकी पर्सनल इंफॉर्मेशन और बैंक डिटेल्स पहुंच सकती हैं. साथ ही आपकी डिटेल्स डाटा फ्रॉड और फाइनेंशियल मिसयूज के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं.
Fake onboarding forms aur verification processes ke through PAN, bank details aur personal information collect ki jaati hai.
— CyberDost I4C (@Cyberdost) May 29, 2026
Scammers aksar:
• High salary ya remote job offers bhejte hain
• Proper interview ke bina selection dikhaate hain
• Fake onboarding portals aur forms… pic.twitter.com/BdKs8JM5P0
सेफ रहने के लिए किन बातों का रखें ध्यान
- तुरंत मिलने वाली नौकरी के ऑफर पर बिना सोचे भरोसा न करें.
- अपनी PAN, बैंक डिटेल या कोई भी जरूरी दस्तावेज बिना जांच किए शेयर न करें.
- कंपनी की असली वेबसाइट, ईमेल और ऑनलाइन जानकारी जरूर चेक करें.
- बहुत ज्यादा सैलरी का वादा या तुरंत जॉइन करने का दबाव दिखे तो सावधान रहें.
स्कैम हो जाए तो क्या करें?
अगर आप या आपका कोई परिचित किसी तरह के स्कैम का शिकार हो जाता है तो https://cybercrime.gov.in/ पर तुरंत रिपोर्ट करें या फिर या 1930 नंबर पर कॉल करें.
यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट पहले दिन से बस, एयरपोर्ट टैक्सी और ऐप-बेस्ड कैब की मिलेगी सेवा, जानिए पूरी अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं