- भारतीय रेलवे ने दिल्ली को तीन दिशाओं से जोड़ने वाले बुलेट ट्रेन नेटवर्क का विस्तृत योजना तैयार कर लिया है.
- दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर देश का सबसे लंबा हाईस्पीड रेल नेटवर्क होगा, जिसकी लंबाई लगभग 1,557 किमी होगी.
- दिल्ली-जयपुर-अहमदाबाद कॉरिडोर 886 किलोमीटर लंबा होगा और राजस्थान गुजरात के प्रमुख शहरों को तेज गति से जोड़ेगा.
Delhi Bullet train Network: भारतीय रेलवे ने देश के पहले बुलेट ट्रेन नेटवर्क मुंबई-अहमदाबाद रूट निर्माण के लगभग पूरा होने के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली को देश के दूसरे हिस्से से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है. इसके तहत राजधानी दिल्ली को देश के तीन दिशाओं से बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ने का पूरा प्लान तैयार किया जा चुका है. इसी कड़ी में दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी 1,557 किमी बुलेट ट्रेन नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही दिल्ली-जयपुर-अहमदाबाद को जोड़ने के लिए 886 किमी लंबे बुलेट ट्रेन नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा, दिल्ली-अमृतसर-जम्मू को जोड़ने के लिए भी बुलेट ट्रेन नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा. इन तीनों दिशाओं में बुलेट ट्रेन चलाने का खाका तैयार किया जा चुका है. ये ट्रेने 320 से 350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी.
रेलवे के नए विकास योजनाओं के मुताबिक, दरअसल, आने वाले दिनों में दिल्ली से तीन मुख्य दिशाओं यानी पूर्व, पश्चिम और उत्तर में बुलेट ट्रेनें पटरियों पर दौड़ती नजर आएंगी. इन कॉरिडोर के बन जाने से उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पश्चिमी राज्यों का सफर कुछ ही घंटों में सिमट जाएगा. आइए जानते हैं इन तीनों महा कॉरिडोर की पूरी रूपरेखा और खास बातें.
दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर
यह देश का सबसे लंबा और बेहद महत्वपूर्ण हाईस्पीड रेल कॉरिडोर होगा, जिसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा. यह पूरा प्रोजेक्ट लगभग 1,557 किलोमीटर लंबा होगा.
- दिल्ली से वाराणसी: पहले चरण के तहत दिल्ली के सराय काले खां से वाराणसी तक लगभग 813 किमी लंबा ट्रैक बनाया जाएगा, जिसमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट , मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज और भदोही जैसे शहर जुड़ेंगे. लखनऊ से अयोध्या को जोड़ने के लिए एक अलग आल लिंक भी प्रस्तावित है.
- बिहार और बंगाल तक विस्तार: दूसरे चरण में वाराणसी से आगे यह ट्रेन बक्सर, आरा, पटना, बेगूसराय, कटिहार और किशनगंज होते हुए पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी तक जाएगी. इस पूरे रूट पर कुल 22 आधुनिक स्टेशन बनाने की योजना है.
दिल्ली- जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद कॉरिडोर
पश्चिम भारत के राज्यों राजस्थान और गुजरात को दिल्ली से जोड़ने के लिए इस हाई स्पीड कॉरिडोर को तैयार किया जा रहा है. इस कॉरिडोर की लंबाई करीब 886 किलोमीटर होगी.
प्रमुख रूट और शहर
यह बुलेट ट्रेन कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर गुरुग्राम, जयपुर, अजमेर, किशनगढ़, विजय नगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर होते हुए गुजरात के अहमदाबाद तक पहुंचेगी. इस रूट के बन जाने से राजस्थान और गुजरात के व्यापारिक व पर्यटन शहरों के बीच सफर बेहद तेज और आरामदायक हो जाएगा. आगे चलकर यह रूट मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन नेटवर्क से भी जुड़ जाएगा.
दिल्ली-अमृतसर-जम्मू हाई स्पीड कॉरिडोर
उत्तर भारत के धार्मिक और राजनीतिक रूप से अहम इलाकों को जोड़ने के लिए उत्तर दिशा में बुलेट ट्रेन का प्रस्ताव है. यह हाईस्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली से चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर होते हुए अमृतसर और अंत में जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम तक विकसित किया जाएगा. इस कॉरिडोर के बनने से पंजाब और जम्मू कश्मीर की यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों का कीमती समय बचेगा और उत्तर भारत का सफर आसान होगा.
यह भी पढञें- सप्तक्रांति, श्रमजीवी और गरीब रथ समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर; परेशानी से बचने के लिए नोट कर लें नया नंबर
ट्रेन की रफ्तार और तकनीक
इन सभी नए हाईस्पीड रेल नेटवर्क पर ट्रेनों की डिजाइन और परिचालन गति 320 से 350 किलोमीटर प्रति घंटा तक रखने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके निर्माण में सुरक्षा और आसानी के लिए जापानी शिंकानसेन तकनीक के साथ-साथ स्वदेशी हाईस्पीड ट्रेन तकनीक का भी समन्वय किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- रेलवे ने शुरू की त्योहार स्पेशल ट्रेनें, पटना, बरौनी, दिल्ली और झांसी और ललितपुर के लिए देखें पूरा शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं