विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2022

दिल्लीवालों की जेब पर एक और बोझ, ऑटो रिक्शा, टैक्सी से सफर करना हो सकता है महंगा

अधिकारियों के अनुसार सीएनजी के दाम बढ़ने के कारण किराये में बढ़ोत्तरी की जरूरत उत्पन्न हुई है. सरकार ने अप्रैल में 13 सदस्यीय किराया संशोधन समिति बनायी थी. समिति ने तिपहिया वाहनों के लिए किराये में प्रति किलोमीटर एक रूपये की वृद्धि और टैक्सियों के किराये में 60 फीसद तक वृद्धि की सिफारिश की थी.

दिल्लीवालों की जेब पर एक और बोझ, ऑटो रिक्शा, टैक्सी से सफर करना हो सकता है महंगा
सीएनजी के दाम बढ़ने के कारण किराये में बढ़ोत्तरी की जरूरत उत्पन्न हुई है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में तिपहिया वाहन के लिए प्रति किलोमीटर पर किराये में डेढ़ रूपये तथा टैक्सियों के लिए आधार शुल्क (बेस फेयर) में 15 रूपये की वृद्धि के प्रस्ताव के साथ ही ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी का भाड़ा शीघ्र बढ़ने जा रहा है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि किराये में वृद्धि के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गयी है और अगली बैठक में उसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के सामने पेश किये जाने की संभावना है. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बात की पुष्टि की कि सरकार किराया बढ़ाने की योजना बना रही है.

अधिकारियों के अनुसार सीएनजी के दाम बढ़ने के कारण किराये में बढ़ोत्तरी की जरूरत उत्पन्न हुई है. सरकार ने अप्रैल में 13 सदस्यीय किराया संशोधन समिति बनायी थी. समिति ने तिपहिया वाहनों के लिए किराये में प्रति किलोमीटर एक रूपये की वृद्धि और टैक्सियों के किराये में 60 फीसद तक वृद्धि की सिफारिश की थी.

अधिकारियों ने कहा कि ऑटो रिक्शा के लिए मीटर डाउन शुल्क पहले के 25 रूपये आधार शुल्क से बढ़ाकर 30 रूपये कर दिया जाएगा तथा उसके बार प्रति किलोमीटर साढ़े नौ रूपये के बजाय 11 रूपये वसूला जाएगा. इसी प्रकार टैक्सियों के लिए मीटर डाउन शुल्क अब 25 के बजाय 40 रू होगा तथा गैर एसी टैक्सियों के लिए प्रति किलोमीटर 14 रूपये के बजाय 17 रूपये तथा एसी टैक्सियों के लिए 16 के बजाय 20 रूपये देने होंगे.

एप आधारित संचालकों ने पहले ही किराया बढ़ा दिया था जबकि ऑटोरिक्शा एवं टैक्सियों के किराये में संशेाधन नहीं हुआ था जो सरकार के निमयों से संचालित होते हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Auto Fares, Delhi Cab Fare Hike, Delhi Auto Fare Hike, Delhi, Delhi Transport, Kailash Gehlot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com