विज्ञापन

DDA फ्लैट में रहने वालों के लिए जरूरी खबर, अब रेलिंग, टंकी और फर्श बदलना जैसे छोटे काम की नहीं लेनी होगी परमिशन, जानिए नए नियम

डीडीए ने अपने फ्लैट मालिकों को बड़ी राहत देते हुए मरम्मत और बदलाव से जुड़े कई नियमों को सरल बना दिया है. अब बालकनी में ग्रिल, सनशेड, ईवी चार्जिंग पॉइंट लगाने, फर्श या दरवाजे बदलने और अतिरिक्त पानी की टंकी रखने जैसे छोटे कामों के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी.

DDA फ्लैट में रहने वालों के लिए जरूरी खबर, अब रेलिंग, टंकी और फर्श बदलना जैसे छोटे काम की नहीं लेनी होगी परमिशन, जानिए नए नियम
DDA फ्लैट में रहने वालों के लिए जरूरी खबर
file photo

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने फ्लैट मालिकों को बड़ी राहत दी है. डीडीए ने अपने नियमों में संशोधन किया है. डीडीए ने अपने फ्लैट मालिकों को राहत देते हुए मरम्मत और बदलाव से जुड़े कई नियमों को सरल बना दिया है. अब बालकनी में ग्रिल, सनशेड, ईवी चार्जिंग पॉइंट लगाने, फर्श या दरवाजे बदलने और अतिरिक्त पानी की टंकी रखने जैसे छोटे कामों के लिए किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी. अब आप अपनी जरूरत के हिसाब से खुद ही छोटे-मोटे काम करवा सकते हैं.

DDA फ्लैट्स के लिए नए नियमों

DDA के अनुसार, फ्लैट मालिकों को अपने घर में बिना अनुमति के कई बदलाव करने की छूट मिल गई है. अब बालकनी में रेलिंग लगाना, फर्श बदलना, सनशेड लगाना और अतिरिक्त पानी की टंकी रखना जैसे छोटे कामों के लिए DDA से किसी भी तरह की मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं है.

बालकनी और बरामदे- बालकनी में ग्रिल या जाली लगाना.

दरवाजा और फर्श- घर के दरवाजे बदलना, फर्श बदलना या रैंप बनाना.

पानी की टंकी- ग्राउंड फ्लोर पर या गैरेज की सतह पर अतिरिक्त PVC पानी की टंकी रखना.

सुरक्षा और सुविधा- खिड़की-दरवाजों पर सनशेड लगाना और EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) चार्जिंग पॉइंट स्थापित करना.

चारदीवारी- आंगन की दीवार पर जाली लगाना या आगे-पीछे की चारदीवारी को 7 फीट तक ऊंचा करना.

फ्लैट में रहने वालों के लिए अन्य बड़े बदलाव

DDA द्वारा फ्लैटों के रखरखाव के लिए नई नीति लागू की गई है, जिसके तहत तिमाही सेवा शुल्क लेकर सुचारू रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है. इसके अलावा फ्लैट्स की कीमतों में कार पार्किंग को शामिल कर लिया गया है, जिससे खरीदारों को अलग से कोई अतिरिक्त पार्किंग शुल्क नहीं देना पड़ता है. इस संबंध में अधिक जानकारी और विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए आप DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- MCD की रडार पर 923 संस्थान कोचिंग सेंटर, 1 जुलाई से मुखर्जी नगर-राजेंद्र नगर और पूरी दिल्ली में चलेगा चेकिंग अभियान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DDA, Delhi News, DDA Flats
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com