विज्ञापन

MCD की रडार पर 923 संस्थान कोचिंग सेंटर, 1 जुलाई से मुखर्जी नगर-राजेंद्र नगर और पूरी दिल्ली में चलेगा चेकिंग अभियान

दिल्ली में 1 जुलाई से सभी 923 कोचिंग सेंटरों का सर्वे शुरू होगा. नगर निगम इस अभियान में बिल्डिंग प्लान की मंजूरी, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट, फायर एनओसी, बेसमेंट का इस्तेमाल, सीढ़ियों की संख्या, क्लासरूम से निकलने के रास्ते, सड़क की चौड़ाई और छात्रों की संख्या जैसी चीजों की जांच की जाएगी.

MCD की रडार पर 923 संस्थान कोचिंग सेंटर, 1 जुलाई से मुखर्जी नगर-राजेंद्र नगर और पूरी दिल्ली में चलेगा चेकिंग अभियान
कोचिंग सेंटरों का सर्वे होगा शुरू
file photo

दिल्ली में नगर निगम (MCD) 1 जुलाई से सभी 923 कोचिंग सेंटरों का सर्वे शुरू करेगा. इस दौरान इन संस्थानों में फायर सेफ्टी और बिल्डिंग से जुड़े नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी. यह कदम हाल ही में लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद दिल्ली सरकार ने सभी कोचिंग सेंटरों की जांच के निर्देश दिए थे. एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस महीने अब तक दिल्ली के 36 कोचिंग सेंटरों को नियमों के उल्लंघन के कारण सील किया जा चुका है. वहीं, 9 कोचिंग सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

अब तक 34 कोचिंग सेंटर सील

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 28 जून के बीच 34 कोचिंग सेंटर सील किए गए थे और 6 को नोटिस जारी हुए थे. इसके अलावा सोमवार को 3 और कोचिंग सेंटरों को नोटिस दिया गया, जबकि 2 और जगहों को सील किया गया. इस अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो और सभी संस्थान तय नियमों का सख्ती से पालन करें.

कोचिंग सेंटर में क्या-क्या होगा चेक

एमसीडी अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान उन कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्ती है, जो बिना जरूरी मंजूरी के रिहायशी और कमर्शियल इमारतों में चल रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, जांच टीम को मिलने वाली शिकायतों और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और कई अन्य इमारतें भी जांच के दायरे में हैं. नगर निगम सभी 12 जोन में एक खास 18 पॉइंट की चेकलिस्ट के आधार पर सर्वे करेगा. इसमें बिल्डिंग प्लान की मंजूरी, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट, फायर एनओसी, बेसमेंट का इस्तेमाल, सीढ़ियों की संख्या, क्लासरूम से निकलने के रास्ते, सड़क की चौड़ाई और छात्रों की संख्या जैसी चीजों की जांच की जाएगी. अगर कहीं नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो वहां सीलिंग जैसी कार्रवाई भी की जाएगी.

एमसीडी ने अपने सभी जोनल ऑफिस को निर्देश दिया है कि वे 923 कोचिंग सेंटरों का पूरा रिकॉर्ड तैयार करें और रोजाना की कार्रवाई की रिपोर्ट भी साझा करें. इस सर्वे के दौरान इमारत के मालिक की जानकारी, हर मंजिल का इस्तेमाल, एक शिफ्ट में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या, कोचिंग की शिफ्ट्स और अब तक की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा भी दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:- वोटर ID बनवाना हुआ आसान, स्मार्ट EPIC कार्ड की शुरुआत, अब सिर्फ 15 दिन में घर बैठे होगी डिलीवरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MCD, Coaching Centres, Coaching Centres In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com