विज्ञापन

UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली भर्ती

12वीं पास और UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड धारक इसके लिए 09 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 है और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है.

UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली भर्ती
हवलदार इंस्ट्रक्टर बनने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है.

Sarkari Naukri 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर (Havildar Instructor) के 209 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप भी इस पद के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, तो बिना देरी किए आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं.

भर्ती से जुड़ी तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत 19 जून 2026 से हो चुकी है. फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 09 जुलाई 2026 तय की गई है. अगर आपके फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो आप 16 जुलाई 2026 तक उसमें करेक्शन (Correction) कर सकते हैं. परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी आयोग बाद में जारी करेगा.

आवेदन फीस सिर्फ 25

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि आवेदन फीस बेहद कम रखी गई है. चाहे आप जनरल, ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी से हों या एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PH) वर्ग से, सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस सिर्फ 25 रुपये तय की गई है. इस फीस को आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल वॉलेट के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.

उम्र सीमा क्या होगी

इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्गों (Reserved Categories) को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी.

क्या होनी चाहिए योग्यता?

हवलदार इंस्ट्रक्टर बनने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है. इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है. जो लोग विभाग में पहले से अवैतनिक कर्मचारी (Unpaid Departmental Employees) के रूप में काम कर रहे हैं, उनके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं (हाई स्कूल) पास रखी गई है.

कैसे होगा सिलेक्शन? (Selection Process)

इस भर्ती में सिलेक्शन पाने के लिए उम्मीदवारों को चार चरणों से गुजरना होगा:

शॉर्टलिस्टिंग

सबसे पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

लिखित परीक्षा (Written Exam)

शॉर्टलिस्ट हुए कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा देनी होगी.

शारीरिक परीक्षण (PMT / PST)

इसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा.

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

आखिरी में डॉक्युमेंट्स की जांच की जाएगी.

सलाह

फॉर्म भरने से पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से जरूर पढ़ लें, ताकि किसी भी गलती से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri : रेलवे में लोको पायलट कैसे बनें? जानें योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी और मिलने वाली सुविधाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSSSC Jobs 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com