अगर आप बिहार और महाराष्ट्र के बीच अक्सर सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा राहत भरी हो सकती है. भारतीय रेलवे अमृत भारत ट्रेनों के कुनबे में अब एक और नई साप्ताहिक ट्रेन शामिल करने जा रहा है. ये ट्रेन दानापुर से पुणे के बीच चलेगी. इसकी नियमित सेवा 27 जून से शुरू होगी. इसकी मदद से यात्रियों के लिए सफर करना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. इसी कड़ी में आज हम आपको इसका रूट, टाइमिंग और जरूरी डिटेल्स बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
क्या है ट्रेन नंबर?
पुणे से दानापुर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 11431 होगा. वहीं, दानापुर से पुणे के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 11432 नंबर से चलेगी.
क्या है टाइमिंग?
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पुणे से हर शनिवार दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और तीसरे दिन दानापुर रात 1 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी. वहीं, वापसी में दानापुर से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन हर सप्ताह सोमवार को रात में 3 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर पुणे पहुंचेगी.
पुणे – दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं शुरू!
— DRM Pune (@drmpune) June 22, 2026
गाड़ी संख्या 11431/11432 पुणे–दानापुर–पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 27 जून 2026 एवं 29 जून 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है।
यह साप्ताहिक सेवा महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश और बिहार से जोड़ते हुए यात्रियों को… pic.twitter.com/KpFvf5RIkP
कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?
अपने पूरे सफर के दौरान दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर रुकेगी.
कौन-कौन से कोच होंगे?
दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य श्रेणी के 07 कोच, पैंट्रीकार का 01 एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे.
22 जून से शुरू हो गई बुकिंग
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11431 के लिए बुकिंग 22.06.2026 से शुरू हो गई है. सभी यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट http://www.irctc.co.in. पर आसानी से बुकिंग कर सकते हैं. यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं. इन ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे इनक्वारी वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in और NTES ऐप का उपयोग कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार कांस्टेबल परीक्षा 2026 के लिए यहां से चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा रूट और टाइमिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं