Save Your Credit Score: आजकल क्रेडिट कार्ड हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गए हैं. चाहे ऑनलाइन शॉपिंग हो, ट्रेवल की बुकिंग हो या अचानक आने वाला खर्च, क्रेडिट कार्ड बहुत काम आते हैं, लेकिन जब बिल भरने की बारी आती है, तो अक्सर सवाल उठता है क्या बिल की आखिरी तारीख तक इंतजार करना चाहिए या पहले ही भुगतान कर देना चाहिए? क्रेडिट कार्ड की पेमेंट को लेकर अक्सर लोग देरी कर देते हैं और फिर पेमेंट लेट होने के साथ-साथ क्रेडिट स्कोर भी खराब हो जाता है. चलिए आपको बताते हैं अपना क्रेडिट स्कोर अच्छा बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
यह भी पढ़ें:- Pension Rules 2026: क्या बेटियां पेंशन की हकदार हैं? जानें सरकार के नियम
समय पर भुगतान क्यों जरूरी है?
क्रेडिट कार्ड कंपनियां आपको बिल भरने के लिए एक तारीख देती हैं. इसी दिन या उससे पहले भुगतान करना जरूरी है. इस दिन तक भुगतान करने पर आप लेट फीस या ब्याज (Interest) से बच जाते हैं. समय पर भुगतान करने से आपका क्रेडिट स्कोर भी अच्छा रहता है.
क्रेडिट कार्ड भुगतान समय क्यों जरूरी है?
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को यह समझना जरूरी है कि समय पर पूरा भुगतान करना बहुत महत्वपूर्ण है. अगर आप ड्यू डेट तक पूरा बिल भर देते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर सुरक्षित रहता है. स्टेटमेंट बनने के तुरंत बाद भुगतान करें या आखिरी दिन दोनों ही स्थितियों में आपका स्कोर खराब नहीं होता. बस ध्यान रखें कि ड्यू डेट मिस न हो.
लेट पेमेंट के नुकसानलेट फीस लगती है, जो काफी ज्यादा हो सकती है. बकाया राशि पर हाई ब्याज लगने लगता है. आपका क्रेडिट स्कोर नीचे गिर सकता है, जिससे भविष्य में लोन या कार्ड लेना मुश्किल हो सकता है. लगातार लेट पेमेंट करने से बैंक आपको रिस्की कस्टमर मान सकता है. क्रेडिट लिमिट बढ़ाने की संभावना भी कम हो जाती है.
ड्यू डेट के बाद भुगतान करने का नुकसानअगर, आप क्रेडिट कार्ड का बिल ड्यू डेट के बाद भरते हैं, तो बैंक आपकी पेमेंट हिस्ट्री को क्रेडिट ब्यूरो को भेज देता है. भारत में यह जानकारी TransUnion CIBIL जैसी एजेंसियां देखती हैं. सिर्फ एक बार भी देर से भुगतान करने पर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में नेगेटिव एंट्री बन जाती है. यह नेगेटिव रिकॉर्ड आपके लोन मंज़ूर होने, नई क्रेडिट कार्ड लिमिट मिलने या नया कार्ड पाने में दिक्कत पैदा कर सकता है यानी एक छोटी सी गलती आपके भविष्य की वित्तीय सुविधाओं को प्रभावित कर सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं