विज्ञापन

रेलवे का चार्ट बनने के बाद भी मिल जाएगी कंफर्म टिकट, झट से करना होगा बस ये एक काम

रेलवे चार्ट तैयार होने के बाद अक्सर लोगों को लगता है कि अब टिकट नहीं मिल सकती है. लेकिन ऐसा नहीं है, करंट रिजर्वेशन के तहत आप इस दौरान भी टिकट बुक कर सकते हैं. यहां जानते हैं इस बारे में-

रेलवे का चार्ट बनने के बाद भी मिल जाएगी कंफर्म टिकट, झट से करना होगा बस ये एक काम
Train ticket booking after chart prepared : चार्ट बनने के बाद भी बुक कर सकते हैं ट्रेन की टिकट
NDTV graphics

क्या आप जानते हैं कि रेलवे चार्ट बनने के बाद भी टिकट बुक कर सकते हैं? हम में से कई लोगों को ऐसा लगता है कि ट्रेन के सीटों की जब चार्ट प्रीपेयर हो जाती है, तो हम टिकट बुक नहीं कर सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है, करंट बुकिंग कोटे के तहत भी कुछ प्रतिशत टिकट होते हैं, जो चार्ट बनने के बाद ही उपलब्ध कराए जाते हैं.

इसका मतलब है ट्रेन चलने वाले दिन चार्ट बनने के बाद आप खाली सीटों या बर्थ के लिए अपना टिकट बुक करा सकते हैं. यह सुविधा तब काम आती है, जब आपकी पसंद की ट्रेन में जगह खाली हो, ताकि आप ट्रेन छूटने से कुछ घंटे पहले ही टिकट बुक कर सकें. यह सर्विस भारत के बड़े रेलवे स्टेशनों पर कुछ खास रिजर्वेशन काउंटरों पर मिलती है. यहां जानते हैं करंट रिजर्वेशन के बारे में-

कैसे मिलता है टिकट?

करंट रिजर्वेशन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर या तो शुरुआती स्टेशन के काउंटर से या IRCTC ऐप से मिल सकते हैं. खाली सीट को देखने के लिए आप  IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर जाकर 'Charts Vacant'  का ऑप्शन चुनें. यहां आपके जिस ट्रेन की टिकट देखनी है, उसका नंबर डालकर सीट चेक करें. अगर ट्रेन में सीट खाली है, तो आप इसे तुरंत जाकर बुकिंग कराएं. खाली सीट की जानकारी के लिए आपको स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. 

रेलवे कब करता है करंट बुकिंग?

IRCTC के नियमों ते अनुसार, किसी भी ट्रेन का पहला चार्ट ट्रेन चलने से करीब 4 घंटे पहले तैयार किया जाता है. अगर इस दौरान ट्रेन में कोई सीट खाली बची होती है, तो उनकर करंट बुकिंग शुरू की जाती है. ट्रेन चलने से करीब 5 मिनट पहले भी यात्रि इस टिकट की बुकिंग कर सकता है. इसलिए अगर आप लास्ट मूवमेंट पर किसी भी तरह की यात्रा का प्रोग्राम बना रहे हैं, तो एक बार 'Charts Vacant' जरूर चेक करें.

सामान्य किराए की तरह होता है करंट बुकिंग का किराया

अगर आप सोच रहे हैं कि करंट बुकिंग का किराया आपको ज्यादा देना पड़ेगा, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. इसका किराया नॉर्मल सीट के किराए की तरह ही होता है. कई बार तो कुछ खास ट्रेनों में रेलवे 10 से 30 फीसदी तक छूट भी दे सकता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप इस टिकट को कैंसिल करते हैं, तो इसका पैसा वापस नहीं मिलता है. 

कहां कर सकते हैं टिकट की बुकिंग?

करंट रिजर्वेशन के तहत अगर आप टिकट की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए और रेलवे काउंटर पर जाकर कर सकते हैं. दूसरी चार्ट बनने से पहले अगर सीट खाली रहती है, तो आपको तुरंत कंफर्म टिकट मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें - Train and Flight Advisory: इस तारीख तक ट्रेन, मेट्रो और फ्लाइट के लिए समय से काफी पहले पहुंचे स्‍टेशन और एयरपोर्ट, ये है वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway, Train, Train Ticket, Train Ticket Booking, Train Ticket Booking Apps
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com