विज्ञापन

रिफाइनरी की क्रूड पाइपलाइन में वॉल्‍व लगाकर दो टैंकर तेल चुराया, 6 महीने से कर रहे थे रेकी

रिफाइनरी की पाइपलाइन से क्रूड चोरी करने वालों का पर्दाफाश हो गया. गुजरात की एटीएस ने ग‍िरोह के 8 सदस्यों को ग‍िरफ्तार करके खुलासा क‍िया. 

रिफाइनरी की क्रूड पाइपलाइन में वॉल्‍व लगाकर दो टैंकर तेल चुराया, 6 महीने से कर रहे थे रेकी
रिफाइनरी पाइपलाइन से तेल चोरी करने के आरोप में 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
NDTV Reporter

बालोतरा के कालूड़ी गांव के पास से गुजर रही एचपीसीएल रिफाइनरी की पाइपलाइन में सेंध लगाकर चोरी कर रहे अंतरराज्‍यीय गिरोह का गुजरात एटीएस और बालोतरा पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से गुजरात के मेहसाणा जिले नागलपुर निवासी घनश्याम सोनी, चालासण निवासी रमेश ठाकोर, महेश ठाकोर, जोटाण निवासी सुरेजी ठाकोर, राजकोट के धोराजी निवासी जयसिंह, राजस्थान के जालोर हाल अहमदाबाद निवासी मुकेश मेघवाल, गांधीनगर निवासी रणजीत और उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी दिलीप यादव को गिरफ्तार किया है. 

6 महीने से कर रहे थे रेकी

एटीएस के अनुसार, गिरोह के सदस्य करीब 6 महीने तक पाइपलाइन की रेकी की. मुख्य आरोपी घनश्याम कई बार पाइपलाइन देखने राजस्थान आया. वह जालोर के जसवंतपुरा में मुकेश मेघवाल के घर रुकता था. वहीं से सभी आरोपियों ने मिलकर क्रूड ऑयल चोरी की योजना बनाई और कालूड़ी गांव के पास सुनसान जगह पर पाइपलाइन में छेद कर वाल्व लगा दिया. आरोपियों की पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने अभी तक 10-10 टन के दो टैंकर क्रूड ऑयल चोरी किया, और बताया कि उन्होंने ब्यावर निवासी गोविंद सिंह चौहान को क्रूड बेचा था. 

ऐसे हुआ क्रूड चोरी का खुलासा

गुजरात ATS को सूचना मिली थी अहमदाबाद-जामनगर हाईवे पर कुछ लोग क्रूड ऑयल बेचने की फिराक में हैं. ATS ने अहमदाबाद-जामनगर हाईवे पर कुवाडडा के सोखडा गांव के रास्ते पर क्रूड ऑयल बेचने की फिराक में घूम रहे जय सिंह को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पूरा मामला सामने आने पर गुजरात ATS ने बालोतरा जिले की जसोल थाना के सहयोग से मेगा हाईवे पर टापरा गांव के पास एक ढाबे से बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार किया. 

489 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन

पचपदरा रिफाइनरी में रिफाइन होने के लिए गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से पचपदरा तक पाइपलाइन बिछाई गई है. मुंद्रा पोर्ट से पचपदरा तक करीब 487-489 लंबी भूमिगत पाइपलाइन से क्रूड ऑयल हैं. करीब 30 इंच की स्टील क्रॉस कंट्री पाइपलाइन से क्रूड ऑयल पहुंचता है.  अब HPCL के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने जसोल थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ रिफाइनरी क्रूड पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने और क्रूड चोरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है. 

यह भी पढ़ें: नवनेरा बैराज से 4.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना; प्रशासन अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Balotra News, Crud Oil, Pachpadara Refinery, Refinary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com