विज्ञापन

बिहार के ढाई लाख किसानों के अकाउंट में CM सम्राट चौधरी ने भेजे पैसे, चेक करें स्टेटस, जानें 2 लाख बाकी किसानों कब मिलेगा अनुदान

बिहार सरकार ने 2.48 लाख किसानों के अकाउंट में 112.52 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है. वहीं बाकी 2 लाख से ज्यादा किसानों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं.

बिहार के ढाई लाख किसानों के अकाउंट में CM सम्राट चौधरी ने भेजे पैसे, चेक करें स्टेटस, जानें 2 लाख बाकी किसानों कब मिलेगा अनुदान
किसानों के खातों में भेजी गई अनुदान राशि
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • बिहार के 2.48 लाख किसानों के अकाउंट में अनुदान राशि भेजा गया.
  • किसानों के अकाउंट में 112.52 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई.
  • 2.09 लाख किसानों के अकाउंट में अब भी नहीं भेजी गई है राशि

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत राज्य के 2.48 लाख किसानों के बैंक खातों में DBT के जरिए पैसे ट्रांसफर किए हैं. सरकार ने किसानों के अकाउंट में 112.52 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है. यह राशि पिछले दिनों राज्य में आई अतिवृष्टि और अप्रत्याशित बाढ़ के कारण फसलों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए राहत के रूप में दी जा रही है. हालांकि अभी बाकी 2 लाख से ज्यादा किसानों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं.

सरकार द्वारा किसानों को उनकी भूमि और फसल की प्रकृति के अनुसार आर्थिक सहायता दी जा रही है. इसका मतलब है कि सभी किसानों को समान राशि नहीं भेजी गई है.

किस फसल के लिए कितना मिला अनुदान 

असिंचित फसल क्षेत्र के लिए  8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान दिया गया है. वहीं सिंचित फसल क्षेत्र के लिए 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता राशि और बहुवर्षीय फसलों के लिए 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया गया है.

बाकी बचे किसानों को कब मिलेगा अनुदान

कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत विभाग को कुल लगभग 4.57 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे. पहले चरण में सत्यापन के बाद 2.48 लाख किसानों के खातों में पैसे भेज दिए गए हैं. जबकि 2.09 लाख किसानों को तकनीकी कारणों से या सूची में नाम छूटने के कारण इस पहली किस्त से वंचित रह गए हैं, उनके लिए सरकार ने आगे की प्रक्रिया तेज कर दी है. बाकी बचे किसानों को अब दूसरे चरण में अनुदान राशि दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि 22 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाए. इस विशेष ड्राइव के तहत छूटे हुए सभी पात्र किसानों के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें जल्द से जल्द फसल क्षति अनुदान की राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसानों को त्योहारी सीजन में आर्थिक संबल मिल सके.

चेक करें अनुदान राशि का स्टेटस

कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत अपने आवेदन और मिलने वाली सहायता राशि का स्टेटस चेक करने के लिए आप सबसे पहले बिहार कृषि विभाग के आधिकारिक DBT Agriculture Portal पर जाएं. वेबसाइट के होमपेज पर Application Status वाले विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद ‘कृषि इनपुट अनुदान' से संबंधित वर्ष के विकल्प को चुनें. अब निर्धारित बॉक्स में अपना 13 अंकों का किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करें. इसके बाद सर्च या सबमिट बटन पर क्लिक करें ऐसा करते ही आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति (जैसे- अप्रूव हुआ है, पेंडिंग है या पेमेंट प्रोसेस में है) स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी.

यह भी पढ़ें | दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी का ऐलान, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी पेंशन मिलेगी, नियमों में बड़ा बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Samrat Chaudhary, Farmer Subsidies, Bihar Farmers, Farmer Subsidy Scheme, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com