Indian Railways Festive Special Trains 2026: दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान रेल यात्रियों की संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने महत्वपूर्ण रूटों पर चलने वाली विशेष ट्रेनों का विस्तार किया है. दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक 4 प्रमुख साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है.
रेलवे के इन विस्तारित सेवाओं के तहत ये गाड़ियां अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच कुल 66 अतिरिक्त फेरे लगाएगी, जिससे उत्तर, दक्षिण, पूर्व और मध्य भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सकेगी. इसके साथ ही वे आराम से अपने घरों तक पहुंच सकेंगे.
ये है विस्तारित स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची और शेड्यूल
चेरलापल्ली-शालीमार-चेरलापल्ली वीकली स्पेशल
तेलंगाना (हैदराबाद) और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली इस ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है, जिसकी डिटेल जानकारी नीचे दी गई है.
ट्रेन संख्या 08046 (चेरलापल्ली से शालीमार): यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी (कुल 9 फेरे).
ट्रेन संख्या 08045 (शालीमार से चेरलापल्ली): यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी (कुल 9 फेरे).
प्रमुख स्टॉपेज: काजीपेट, वारंगल, खम्मम, रायाणापाडू, राजमुंदरी, विशाखापट्टनम , विजयनगरम, ब्रह्मपुर, भुवनेश्वर, कटक, भद्रक, बालासोर, खड़गपुर और संतरागाछी.
कोच श्रेणी: एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास.
कोयंबटूर-जयपुर-कोयंबटूर वीकली स्पेशल
दक्षिण भारत को राजस्थान से जोड़ने वाली इस लंबी दूरी की ट्रेन की सेवा अवधि भी बढ़ाई गई है. इसके मुताबिक ये ट्रेनें अब नीचे दी गई शेड्यूल के मुताबिक चलेंगी.
- ट्रेन संख्या 06181 (कोयंबटूर से जयपुर): 8 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी (कुल 8 फेरे).
- ट्रेन संख्या 06182 (जयपुर से कोयंबटूर): 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी (कुल 8 फेरे).
- प्रमुख स्टॉपेज: तिरुपुर, इरोड, सेलम, काटपाडी, रेणिगुंटा, कुरनूल सिटी, काचीगुडा, निजामाबाद, नांदेड़, अकोला, भुसावल, वडोदरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और अजमेर.
जोधपुर-चेन्नई-जोधपुर वीकली स्पेशल
उत्तर-पश्चिम भारत और तमिलनाडु के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह विशेष ट्रेन दिसंबर तक सेवा में रहेगी.
- ट्रेन संख्या 04815 (जोधपुर से चेन्नई बीच): 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी (कुल 9 फेरे).
- ट्रेन संख्या 04816 (चेन्नई सेंट्रल से जोधपुर): 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी (कुल 9 फेरे).
- प्रमुख स्टॉपेज: मेड़ता रोड, फुलेरा, जयपुर, सवाई माधोपुर, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर और एमजीआर चेन्नई सेंट्रल.
कानपुर सेंट्रल-एसएमवीटी बेंगलुरु वीकली स्पेशल
उत्तर प्रदेश और कर्नाटक को जोड़ने वाली ये ट्रेन को 14 अतिरिक्त फेरे लगाएगी.
- ट्रेन संख्या 04131 (कानपुर सेंट्रल से SMVT बेंगलुरु): 4 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी (कुल 7 फेरे).
- ट्रेन संख्या 04132 (SMVT बेंगलुरु से कानपुर सेंट्रल): 7 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी (कुल 7 फेरे).
- प्रमुख स्टॉपेज: फतेहपुर, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर (मदन महल), इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, रेणिगुंटा, काटपाडी और कृष्णराजपुरम.
एक नजर में देखें स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी और फेरों की पूरी जानकारी
| ट्रेन संख्या व नाम | रूट | विस्तारित अवधि | कुल अतिरिक्त फेरे |
| 08046 / 08045 | चेरलापल्ली ↔ शालीमार | 2 अक्टूबर - 28 नवंबर 2026 | 18 फेरे |
| 06181 / 06182 | कोयंबटूर ↔ जयपुर | 8 अक्टूबर - 29 नवंबर 2026 | 16 फेरे |
| 04815 / 04816 | जोधपुर ↔ चेन्नई | 3 अक्टूबर - 1 दिसंबर 2026 | 18 फेरे |
| 04131 / 04132 | कानपुर ↔ SMVT बेंगलुरु | 4 अक्टूबर - 18 नवंबर 2026 | 14 फेरे |
यह भी पढ़ें- कंफर्म तत्काल टिकट अब मिनटों में होगा बुक , अभी अपनाएं IRCTC के ये 5 सुपरफास्ट ट्रिक्स
रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in और रेलवे आरक्षण केंद्रों के माध्यम से शुरू कर दी है. ऐसे में यात्रा की योजना बनाने से पहले भारतीय रेलवे के NTES ऐप पर समय-सारणी आवश्यक जांच लें.
यह भी पढ़ें- राजधानी या वंदे भारत, जानिए सफर के लिए कौन सी ट्रेन है बेस्ट; किस में मिलती है कौन सी सुविधा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं