क्रेडिट कार्ड का दौर देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है. हाल ही में RBI की रिपोर्ट में बताया गया है कि जुलाई में क्रेडिट कार्ड से देश भर में औसत 2 लाख करोड़ रुपये किया गया है. क्रेडिट कार्ड का चलन बढ़ने का मुख्य कारण है कि यह केवल पेमेंट का जरिया नहीं है, बल्कि यह क्रेडिट स्कोर और फाइनेंशियल प्रोफाइल को बनाने में मदद करता है. कुछ लोग अलग-अलग क्रेडिट कार्ड लेने के लिए बैंक अकाउंट खुलवाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बैंक अकाउंट खोले बिना भी Credit Card मिल सकता है.
मौजूदा समय में कई फिनटेक और NBFC - नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां बिना पारंपरिक बैंक अकाउंट के भी क्रेडिट कार्ड या प्रीपेड या वर्चुअल कार्ड ऑफर कर रही हैं. क्रेडिट कार्ड से अब आसान डिजिटल पेमेंट का ऑप्शन हो चुका है. इसके साथ EMI की सुविधा और आसान रीपेमेंट का सुविधा हो गई है. वहीं क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा कर सकते हैं जिससे भविष्य में लोन लेने की प्रक्रिया भी आसान होती है.
बिना अकाउंट कैसे ले सकते है क्रेडिट कार्ड
NBFC और फिनटेक प्लटफॉर्म्स जैसे Slice, LazyPay, Simpl और स्टोर बिना बैंक अकाउंट के क्रेडिट कार्ड की सुविधा दे रहे हैं. Slice Card डिजिटल क्रेडिट कार्ड के रूप में काम करता है. इस कार्ड के लिए केवल PAN, Aadhaar और मोबाइल नंबर देना होता है. वहीं कार्ड में 50 हजार रुपये तक लिमिट मिल जाती है. LazyPay Buy Now Pay Later सर्विस देती है, जिसमें बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं होती है. वहीं Simpl डिजिटल क्रेडिट लाइन देता है. इसके जरिए ऑनलाइन शॉपिंग करने के तुरंत बाद पेमेंट कर सकते हैं. Amazon pay और Flipkart Pay Later जैसे स्टोर भी बिना बैंक अकाउंट के क्रेडिट लिमिट देता है जिससे शॉपिंग कर उसे क्रेडिट कार्ड की तरह पेमेंट कर सकते हैं.
बिना बैंक अकाउंट कौन ले सकता है क्रेडिट कार्ड
बिना बैंक अकाउंट क्रेडिट कार्ड लेने की भी कुछ शर्तें होती है. इसमें आवेदन करने वाले का उम्र 21 साल होना चाहिए. आवेदक का इनकम का स्टेबल सोर्स भी होना चाहिए. इसके साथ PAN, Aadhaar, इनकम सर्टिफिके जैसे सैलरी स्लिप या टैक्स रिटर्न जैसे दस्तावेज देने होते हैं.
यह भी पढ़ेंः Credit Card का इस्तेमाल इन 7 जगहों पर भूलकर भी न करें, वरना लग सकता है तगड़ा चूना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं