Credit Card Usage Alert: आज के डिजिटल युग में क्रेडिट कार्ड हमारी जीवनशैली का एक अहम हिस्सा बन चुका है. ऐसे में सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह बेहतरीन रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक और एक मजबूत सिबिल स्कोर (CIBIL Score) बनाने में मदद करता है.
वहीं, एक गलत स्वाइप आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. दरअसल, क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले छिपे हुए शुल्क (Hidden Charges) आपको कर्ज के जाल में फंसा सकते हैं. वित्तीय सुरक्षा के लिए जानिए ऐसी 7 जगहें जहां क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
ATM से कैश निकालना
क्रेडिट कार्ड को एटीएम में डालकर नकदी निकालना सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. दरअसल, ऐसा करने पर बैंक 2.5% से 3% तक कैश एडवांस फीस वसूलते हैं. इसमें कोई फ्री क्रेडिट पीरियड नहीं मिलता है, जिस मिनट आप कैश निकालते हैं, उसी समय से तगड़ा ब्याज यानी 16 प्रतिशत से 42% लगना शुरू हो जाता है.
पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाते समय
पेट्रोल पंप पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर बैंक फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge) और उस पर GST वसूलते हैं. भले ही कुछ कार्ड्स पर सरचार्ज वेवर मिलता है, फिर भी प्रोसेसिंग फीस जेब पर भारी पड़ती है. इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर कार्ड स्किमिंग का खतरा भी रहता है.
डिजिटल वॉलेट में पैसे लोड करना
Paytm, PhonePe, Google Pay या Amazon Pay जैसे वॉलेट में क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसे ट्रांसफर यानी Wallet Loading करने पर अब ज्यादातर बैंक शुल्क (Convenience Fee) और GST लगाते हैं. बार-बार ऐसा करने से आप बिना वजह एक्स्ट्रा चार्ज देते रहते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को खराब कर सकता है.
IRCTC से ट्रेन टिकट बुकिंग
IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 1% से 2% तक पेमेंट गेटवे चार्ज और उस पर अलग से टैक्स देना पड़ता है. ऐसे में IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के बजाय यूपीआई (UPI) या नेट बैंकिंग से टिकट बुक करके आप इन अतिरिक्त शुल्कों से बच सकते हैं.
असुरक्षित या संदिग्ध वेबसाइट्स
जिन वेबसाइट्स के URL में HTTPS सिक्योर लॉक न हो या जो संदिग्ध दिखाई दें, वहां अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी कभी दर्ज न करें. फर्जी वेबसाइट्स साइबर फ्रॉड और डेटा चोरी का सबसे बड़ा कारण बनती हैं.
कार्ड से कार्ड बैलेंस ट्रांसफर
एक क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाने के लिए दूसरे कार्ड पर बैलेंस ट्रांसफर करना पहली नजर में आसान लग सकता है, लेकिन बैंक इसके लिए भारी प्रोसेसिंग फीस और ब्याज वसूलते हैं, जिससे आपका कुल बकाया घटने के बजाय और बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें- घर में रखे पुराने सिक्के बना सकते हैं लखपति; जानें कौन से सिक्के हैं सबसे ज्यादा डिमांड में और कैसे बेचें
अगर आपके पास पहले से ही होम लोन, पर्सनल लोन या अन्य भारी EMIs चल रही हैं, तो क्रेडिट कार्ड से नई खरीदारी करने से बचें. अपनी वास्तविक क्षमता से अधिक खर्च करने पर आप डेब्ट ट्रैप (Debt Trap) में फंस सकते हैं.
FD नहीं, टैक्स बचाने और करोड़पति बनने का सबसे तेज तरीका है ELSS! जानिए कैसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं