Cars24 Gurgaon Boat Challan: गुड़गांव में बारिश होते ही सड़कें समंदर बन गईं. इस सिचुएशन पर ध्यान खींचने के लिए सेकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म Cars24 ने एक अनोखा तरीका निकाला, जो सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. कंपनी ने गुड़गांव की पानी से लबालब सड़क पर अपनी ब्रांडिंग वाली एक बोट उतार दी, लेकिन उनका ये मजाक तब महंगा साबित हुआ जब ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में भारी-भरकम चालान थमा दिया.
ये भी पढ़ें:-कौन हैं मानव सरदाना? जिन्होंने DLF के 'द डहलियास' में खरीदा 271 करोड़ का आलीशान पेंटहाउस
मजाक बन गया सफर (Joke turned into real commute)
Cars24 की एग्जीक्यूटिव प्राची शर्मा ने लिंक्डइन पर इस वाकये का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा कि, 'सड़क पर नाव उतारने का ये ख्याल सिर्फ मजाक में बारिश का पानी दिखाने के लिए आया था, लेकिन देखते ही देखते पानी में फंसे आम लोग घर पहुंचने के लिए उस बोट का इस्तेमाल करने लगे.' प्राची के मुताबिक, 'जो सिर्फ एक स्टंट था, वो देखते ही देखते बेबस लोगों की जरूरत बन गया.'
50,000 का चालान पर उठते सवाल (Fine of 50k and public reaction)
कंपनी का दावा है कि, नाव सड़क पर उतरते ही उन्हें 50,000 का चालान थमा दिया गया. इस घटना पर इंटरनेट यूजर्स दो ग्रुपों में बंट गए हैं. कुछ लोगों का कहना है कि, 'जलभराव में नाव चलाना खतरनाक साबित हो सकता था, क्योंकि पानी के नीचे खुले तार या गहरे गड्ढे हो सकते हैं.' वहीं दूसरी तरफ, कई यूजर्स ने कहा कि 'चालान काटने में जितनी फुर्ती दिखाई गई, काश उतनी तेजी शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने में दिखाई जाती.'
ये भी पढ़ें:-VIDEO: 40 की उम्र में नौकरी छूटी तो चमकी 'किस्मत', बंदे ने बताए लेऑफ के 3 सबसे बड़े फायदे
ये भी पढ़ें:-मिल्क प्रोडक्शन की दुनिया में बड़ा 'चमत्कार', एंब्रियो ट्रांसफर से अब एक भैंस से होंगे साल भर में 50 से ज्यादा बच्चे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं