विज्ञापन

बिहार: अरवल के नवोदय विद्यालय में बच्चों में झड़प, कई घायल, स्कूल दो दिनों के लिए बंद

बिहार के अरवल में स्थित नवोदय विद्यालय में बच्चों में लड़ाई हो गई. इसमें कम से कम चार बच्चे घायल हुए हैं. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है. विश्वनाथ प्रताप यादव की रिपोर्ट.

बिहार: अरवल के नवोदय विद्यालय में बच्चों में झड़प, कई घायल, स्कूल दो दिनों के लिए बंद
अरवल के नवोदय विद्यालय में छात्रों में झड़प, कई घायल
अरवल:

बिहार के अरवल जिले में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के दो गुट में झड़प हो गई. इस घटना में कई बच्चे घायल हुए हैं. स्कूल के प्राचार्य सुमंत कुमार ने बताया कि बच्चे मेस में खाने गए थे इसी दौरान स्विच ऑन और ऑफ करने को लेकर आपस में लड़ाई हो गई. घायल बच्चों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 

बताया जा रहा है कि बच्चों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और पत्थर तक चले हैं. इस बीच स्कूल प्रशासन ने दो दिनों के लिए स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी है. उधर, घायल छात्रों के परिजन ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में छात्रों के बीच विवाद की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. लेकिन स्कूल प्रशासन की तरफ से उचित कार्रवाई नहीं करने के कारण स्थिति बिगड़ रही है. 

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि बच्चों का आपस में कुछ विवाद था. उन्होंने कहा कि 7वीं, 8वीं और 10वीं के बच्चों के बीच लड़ाई हुई है. उन्होंने बताया कि करीब चार बच्चे घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि लाइट का स्विच ऑफ और ऑन करने को लेकर विवाद हुआ था और उसी दौरान बच्चों में बहस हो गई. हाउस में टीचर बच्चों का अटेंडेस लेकर निकले तो बच्चे आपस में भिड़ गए. पुलिस को जानकारी दी गई है और एसडीएम को भी इसकी सूचना दी गई है. 

उन्होंने कहा कि जांच कमिटी का गठन करने के बाद बच्चों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. बच्चों को शांत करने के लिए उनको घर भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो बच्चे संदिग्ध हैं उन्हें हम घर भेज रहे हैं. 

(अरवल से विश्वनाथ प्रताप यादव की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navodaya Vidyalaya Admission, Bihar News, Arwal District
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com