Bharat VISTAAR: बजट में घोषणा के कुछ दिनों बाद ही कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को AI आधारित 'भारत‑विस्तार' (Bharat‑VISTAAR) प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया. यह एक डिजिटल सिस्टम है जो किसानों को उनकी खेत की स्थिति के अनुसार डेटा‑आधारित सलाह देगा. इसकी मदद से कोई भी किसान सिर्फ एक फोन नंबर डायल करके फसलों, सरकारी योजनाओं और मंडी भाव जैसे सवालों के तुरंत जवाब अपनी भाषा में पा सकता है. इस AI टूल को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया. इससे किसानों को सही जानकारी जल्दी और आसानी से मिल सकेगी.
यह भी पढ़ें: Aadhaar Update February 2026: आधार ऐप से कैसे करें घर का पता अपडेट? ये रहा आसान स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
क्या है 'Bharat VISTAAR'?
'Bharat VISTAAR' का पूरा नाम Village Information System for Technology‑driven Agriculture and Rural Reach है. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई यह योजना देश के करोड़ों किसानों को एक ही स्मार्ट और सरल डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है. चाहे किसान के पास स्मार्टफोन हो या एक साधारण मोबाइल फोन, अब वे आसानी से अपनी खेती से जुड़ी व्यक्तिगत सलाह, सरकारी योजनाओं की जानकारी, लाइव मंडी भाव, मौसम अपडेट और कई अन्य सर्विस पा सकेंगे. उन्हें किसी जटिल वेबसाइट या ऐप में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस तरह Bharat VISTAAR किसानों के लिए जानकारी को बेहद सुलभ और उपयोगी बनाता है.
Bharat Vistaar
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 17, 2026
किसानों का AI साथी, जो खेती को बनाएगा आधुनिक pic.twitter.com/4R2EG1UF65
'AI Bharati' देगी हर सवाल का जवाब
Bharat VISTAAR की सबसे बड़ी खासियत है, कि बस 155261 नंबर डायल करें और अपने सवालों के जवाब पाएं. यह हेल्पलाइन किसी भी मोबाइल फोन से काम करती है और किसान को सीधे AI सिस्टम 'AI Bharati' से जोड़ देती है, जो किसानों के सवालों का जवाब बिल्कुल बातचीत वाली भाषा में देता है. लॉन्च कार्यक्रम के दौरान AI Bharati का लाइव डेमो भी दिखाया गया, जिसमें उसने किसानों से जुड़े कई सवालों का तुरंत जवाब दिया.
प्रिय किसान साथियों, खेती को लेकर जो भी सवाल मन में उमड़ते हैं, उनका समाधान अब एक कॉल पर होगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 17, 2026
Bharat Vistaar किसानों का नया साथी है, जो फसल उत्पादन से लेकर रोगों से बचाव के उपायों और मंडी भाव तक बताएगा।
नंबर याद कर लीजिए - 155261 pic.twitter.com/jfNcpv1Rsf
Bharat VISTAAR के फीचर्स
- AI-पावर्ड हेल्पलाइन (155261): किसान किसी भी फोन से इस नंबर पर कॉल करके अपनी स्थानीय भाषा में खेती से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं और तुरंत समाधान पा सकते हैं. इसके लिए न तो किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत है और न ही इंटरनेट की.
- मल्टीलिंगुअल सपोर्ट: अभी Bharat VISTAAR सुविधा हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है. जल्द ही इसे बढ़ाकर 11 भारतीय भाषाओं तक किया जाएगा, ताकि देश के अलग‑अलग भाषा वाले क्षेत्रों के किसानों के लिए यह सेवा आसानी से इस्तेमाल की जा सके.
- लाइव मंडी प्राइस: इसी हेल्पलाइन पर कॉल करके किसान देशभर की मंडियों के रियल‑टाइम दाम जान सकते हैं. इससे उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए सही समय और सही जगह चुनने में मदद मिलती है.
- फार्मर आइडेंटिटी कार्ड (Farmer ID): इस योजना के तहत हर किसान के लिए एक डिजिटल पहचान पत्र तैयार किया जा रहा है. इसमें किसान से जुड़ी पूरी जानकारी होगी, जैसे उनकी जमीन की डिटेल्स, कौन‑सी फसलें उगाई जाती हैं, वे किस‑किस सरकारी योजना में शामिल हैं और अन्य जरूरी रिकॉर्ड. इससे किसानों को सेवाएं पाने और सरकारी लाभ लेने में काफी आसानी होगी.
- लोन और इंश्योरेंस: सलाह देने के अलावा यह सिस्टम किसानों को लोन और बीमा सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भी आसानी से समझने में मदद करता है. इससे किसान रिस्क मेनेजमेंस बेहतर कर पाते हैं और अपनी खेती की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए सही फाइनेंनशियल सहायता तक पहुंच बना सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं