Aadhaar Update February 2026: आधार कार्ड में घर का पता अपडेट करने की प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक सरल हो गई है. अब लोग UIDAI के नए आधार ऐप की मदद से घर के एड्रेस को आसानी से अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए पहले लोगों को आधार एनरोलमेंट सेंटर जाकर लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था और कागजी दस्तावेज जमा करने होते थे. लेकिन अब पूरा काम घर बैठे आसानी से स्मार्टफोन से किया जा सकता है. इससे न केवल समय बचता है, बल्कि लोगों को परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: घर बैठे e-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें? नाम और जन्मतिथि का करें इस्तेमाल, जानिए पूरा प्रोसेस
एड्रेस अपडेट करना हुआ आसान
आधार ऐप से एड्रेस अपडेट करने की सुविधा खास तौर पर कामकाजी लोगों, बुजुर्गों और दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वालों के लिए बहुत फायदेमंद है. इसके लिए बस आपके पास आधार से लिंक मोबाइल फोन नंबर और अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए. इसी कड़ी में आइए जानते हैं आप ऐप के जरिए एड्रेस कैसे अपडेट कर सकते हैं...

Photo Credit: File Photo
एड्रेस अपडेट करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले अपने फोन के ऐप स्टोर से ऑफिशियल आधार ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप इंस्टॉल होने के बाद, अपने आधार नंबर और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें.
- सिक्योरिटी के लिए आपको MPIN सेट करने, या बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ सकती है.
- लॉगिन करने के बाद Services सेक्शन में जाएं और Address Update ऑप्शन चुनें.
- यहां आपसे पूछा जाएगा कि आप अपना पता किस तरीके से अपडेट करना चाहते हैं, या तो आप अपना खुद का Valid Address Proof अपलोड करें, या फिर उसी पते पर रहने वाले किसी परिवार के सदस्य के आधार का उपयोग करें.
- अगर आप अपने डॉक्यूमेंट्स का यूज करना चुनते हैं, तो किसी भी वैलिड एड्रेस प्रूफ (जैसे बिजली का बिल, बैंक का डॉक्यूमेंट आदि) की फोटो या स्कैन कॉपी अपलोड करें.
- इसके बाद अपना नया पता ध्यान से टाइप करें और सबमिट करने से पहले प्रीव्यू में अच्छी तरह चेक कर लें.
- अगले स्टेप में आपकी आइडेंटिटी कन्फर्म करने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन कराया जाएगा.
- यह सब होने के बाद लगभग ₹75 की फीस पेमेंट करनी होती है.
- रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद UIDAI आपके दस्तावेजों की जांच करता है और आमतौर पर कुछ दिनों से लेकर दो हफ्तों के अंदर आपका नया पता अपडेट हो जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं