विज्ञापन

यूपी के गांव में पहुंचेगी 'भारत टैक्सी' बाइक-ऑटो और कैब की फैसिलिटी, जानें कैसे करेगा काम

भारत टैक्सी मॉडल को यूपी के सभी 75 जिलों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है. सहकारी टैक्सी माडल को सभी जिलों में स्वरूप देने की योजना है.

यूपी के गांव में पहुंचेगी 'भारत टैक्सी' बाइक-ऑटो और कैब की फैसिलिटी, जानें कैसे करेगा काम
गांव में भारत टैक्सी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

भारत टैक्सी (Bharat Taxi) कई शहरों में पायलट प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं. भारत टैक्सी की सेवा मौजूदा समय में Delhi-NCR, गुजरात, मुंबई और यूपी के लखनऊ और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों में संचालित किया जा रहा है. वहीं भारत टैक्सी मॉडल को यूपी के अलग-अलग जिलों में व्यापक रूप से चलाने की योजना बनाई जा रही है. इसमें खास बात यह है कि यात्रियों से किसी तरह का कमीशन और मांग अधिक होने के बावजूद किराया नहीं बढ़ने वाला विकल्प  मिलेगा. 

भारत टैक्सी को चलाने के लिए पैक्स के नेटवर्क का इस्तेमाल

भारत टैक्सी को केवल बड़े शहरों तक सीमित रखने के बजाए गांव तक पहंचाने की तैयारी की जा रहा है. इसके लिए प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा. जिससे ग्रामीण अस्पताल, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए लोगों को विकल्प के तौर पर उपलब्ध होगा.

यूपी के 75 जिलों में पहुंचेगा भारत टैक्सी

भारत टैक्सी मॉडल को यूपी के सभी 75 जिलों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है. सहकारी टैक्सी माडल को सभी जिलों में स्वरूप देने की योजना है. इसे केवल जिलों तक ही सीमित नहीं बल्कि गांव-गांव तक पहुंचाने की तैयारी है. जीरो कमीशन माडल में प्रति यात्रा प्लेटफार्म कमीशन के रूप में चालक की कमाई काटने के बजाय सहकारी व्यवस्था के माध्यम से उसे कारोबार से जोड़ने का प्रयास होगा

भारत टैक्सी की खास विशेषता यह है कि अन्य टैक्सी सर्विंस से अलग मांग बढ़ने या पीक टाइम में किराया में अचानक बढ़ोतरी नहीं होगी. इससे काम से यात्रा करने वाले लोगों को किराये में अचानक से बढ़ोतरी से राहत मिलने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ेंः यूपी में बदल गया वृद्धावस्था पेंशन का नियम, अब इतने दिन में मिलेंगे 1500 रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Taxi, Bharat Taxi Benefit, Bharat Taxi App How To Use, Bharat Taxi News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com