विज्ञापन

AI Interview से सावधान! ट्रेनिंग फीस या लैपटॉप के नाम पर न दें किसी को पैसे, NCIB ने बताया कैसे रहें सेफ

राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो, मध्य प्रदेश ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से लोगों को AI इंटरव्यू स्कैम के बारे में बताया है. इसमें स्कैमर्स AI की मदद से फर्जी HR बनते हैं और लोगों से पैसे ठगते हैं.

AI Interview से सावधान! ट्रेनिंग फीस या लैपटॉप के नाम पर न दें किसी को पैसे, NCIB ने बताया कैसे रहें सेफ
AI इंटरव्यू स्कैम से सावधान!
X/ @NCIBMP

आजकल के डिजिटल दौर में साइबर अपराध के मामले काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं. स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए रोजाना नए-नए तरीके निकाल रहे हैं. जानकारी के अभाव में लोग स्कैमर्स के जाल में फंस जाते हैं और अपनी मोटी कमाई गंवा बैठते हैं. हाल ही में इन दिनों एक AI इंटरव्यू स्कैम के बारे में पता चला है. इसमें स्कैमर्स AI की मदद से फर्जी HR बनते हैं और लोगों को नौकरी का लालच देकर पैसे ठगते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि ये स्कैम कैसे होता है और इससे कैसे सेफ रह सकते हैं. इसकी जानकारी राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो, मध्य प्रदेश ने X हैंडल के जरिए दी है. 

कैसे होता है AI इंटरव्यू स्कैम?

स्कैमर्स AI से फर्जी कंपनी वेबसाइट, HR प्रोफाइल और ऑफर लेटर बनाते हैं. इसके बाद वीडियो इंटरव्यू AI टूल्स से लेते हैं या फर्जी मीटिंग करते हैं. इंटरव्यू के दौरान कहा जाता है कि जॉइनिंग के लिए Registration Fee, Training Fee, Laptop या Security Deposit जमा करना होगा. फिर स्कैमर्स ऑनलाइन पेमेंट या वॉलेट ट्रांसफर करवा लेते हैं. इसके बाद जैसे ही पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं इंटरव्यू, HR और कंपनी सब गायब हो जाते हैं.

सेफ रहने के लिए क्या करें?

  • कंपनी को आधिकारिक नंबर/ ईमेल से संपर्क कर पुष्टि करें.
  • इंटरव्यू प्रोसेस, जॉइनिंग और पेमेंट पॉलिसी को अच्छे से समझें.
  • सभी डॉक्यूमेंट की जांच और रिकॉर्ड अपने पास रखें.
  • साइबर अपराध की जानकारी और अपडेट लेते रहें.

क्या न करें?

  • किसी भी अनजान व्यक्ति/कंपनी को पैसे न भेजें.
  • फर्जी ऑफर लेटर या ईमेल पर भरोसा न करें.
  • अपनी पर्सनल जानकारी, डॉक्यूमेंट शेयर न करें.
  • दबाव या जल्दबाजी में आकर कोई पेमेंट न करें.

जरूरी बातें

  • किसी भी नौकरी के लिए पहले पैसे मांगना धोखाधड़ी का संकेत हैं.
  • कंपनी की वेबसाइट, ईमेल और HR की जानकारी की जांच करें.
  • ऑफर लेटर और ईमेल की प्रामाणिकता जरूर वेरीफाई करें.
  • अनुजान लिंक, फाइल या ऐप डाउनलोड न करें.

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश घूमने वालों के लिए जरूरी खबर! 1 जुलाई से नहीं ले पाएंगे रिवर राफ्टिंग का मजा, जानिए फिर कब से शुरू होगा एडवेंचर 

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 2 जुलाई से इन रास्तों पर लागू रहेंगे ट्रैफिक प्रतिबंध

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com