आजकल के डिजिटल दौर में साइबर अपराध के मामले काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं. स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए रोजाना नए-नए तरीके निकाल रहे हैं. जानकारी के अभाव में लोग स्कैमर्स के जाल में फंस जाते हैं और अपनी मोटी कमाई गंवा बैठते हैं. हाल ही में इन दिनों एक AI इंटरव्यू स्कैम के बारे में पता चला है. इसमें स्कैमर्स AI की मदद से फर्जी HR बनते हैं और लोगों को नौकरी का लालच देकर पैसे ठगते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि ये स्कैम कैसे होता है और इससे कैसे सेफ रह सकते हैं. इसकी जानकारी राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो, मध्य प्रदेश ने X हैंडल के जरिए दी है.
कैसे होता है AI इंटरव्यू स्कैम?
स्कैमर्स AI से फर्जी कंपनी वेबसाइट, HR प्रोफाइल और ऑफर लेटर बनाते हैं. इसके बाद वीडियो इंटरव्यू AI टूल्स से लेते हैं या फर्जी मीटिंग करते हैं. इंटरव्यू के दौरान कहा जाता है कि जॉइनिंग के लिए Registration Fee, Training Fee, Laptop या Security Deposit जमा करना होगा. फिर स्कैमर्स ऑनलाइन पेमेंट या वॉलेट ट्रांसफर करवा लेते हैं. इसके बाद जैसे ही पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं इंटरव्यू, HR और कंपनी सब गायब हो जाते हैं.
सेफ रहने के लिए क्या करें?
- कंपनी को आधिकारिक नंबर/ ईमेल से संपर्क कर पुष्टि करें.
- इंटरव्यू प्रोसेस, जॉइनिंग और पेमेंट पॉलिसी को अच्छे से समझें.
- सभी डॉक्यूमेंट की जांच और रिकॉर्ड अपने पास रखें.
- साइबर अपराध की जानकारी और अपडेट लेते रहें.
क्या न करें?
- किसी भी अनजान व्यक्ति/कंपनी को पैसे न भेजें.
- फर्जी ऑफर लेटर या ईमेल पर भरोसा न करें.
- अपनी पर्सनल जानकारी, डॉक्यूमेंट शेयर न करें.
- दबाव या जल्दबाजी में आकर कोई पेमेंट न करें.
🚨 AI Interview Scam से सावधान!
— NCIB MadhyaPradesh 🇮🇳 (@NCIBMP) June 28, 2026
साइबर ठग AI से फर्जी HR बनकर इंटरव्यू लेते हैं और Registration Fee, Training Fee या Laptop/Security Deposit के नाम पर पैसे मांगते हैं।
❌ नौकरी के लिए पहले पैसे न दें।
📞 ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।#CyberAwareness #StayAlert pic.twitter.com/6eTm4KDkle
जरूरी बातें
- किसी भी नौकरी के लिए पहले पैसे मांगना धोखाधड़ी का संकेत हैं.
- कंपनी की वेबसाइट, ईमेल और HR की जानकारी की जांच करें.
- ऑफर लेटर और ईमेल की प्रामाणिकता जरूर वेरीफाई करें.
- अनुजान लिंक, फाइल या ऐप डाउनलोड न करें.
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 2 जुलाई से इन रास्तों पर लागू रहेंगे ट्रैफिक प्रतिबंध
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं