विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2022

अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें राज्यों की छुट्टी की पूरी लिस्ट

हालांकि बैंक बंद होने के बावजूद इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाएं प्रभावित नहीं होंगी.

अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें राज्यों की छुट्टी की पूरी लिस्ट
आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर महीने में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे.
नई दिल्ली:

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है. आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इस महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें सभी रविवार और महीने का दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है. आरबीआई द्वारा हर महीने छुट्टियों की सूची तैयार की जाती है. इसे तीन श्रेणियों के तहत अधिसूचित किया गया है. दुर्गा पूजा, करवा चौथ और दीपावली समेत कई क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक में काम नहीं होगा.

आरबीआई के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण अक्टूबर में बैंक कई दिन बंद रहेंगे. इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि आप उसी के अनुसार अपने बैंक से संबंधित काम की योजना बनाएं. हालांकि बैंक बंद होने के बावजूद इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाएं प्रभावित नहीं होंगी.

अक्टूबर 2022 के लिए बैंक अवकाश की पूरी सूची:

  • 2 अक्टूबर: पहला रविवार
  • 8 अक्टूबर: दूसरा शनिवार
  • 9 अक्टूबर: दूसरा रविवार
  • 16 अक्टूबर: तीसरा रविवार
  • 22 अक्टूबर: चौथा शनिवार
  • 23 अक्टूबर: चौथा रविवार
  • 30 अक्टूबर: पांचवां रविवार

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अवकाश:
1 अक्टूबर: बैंक खातों का अर्धवार्षिक समापन - गंगटोक
3 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) - अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची.
4 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा (महानवमी) / आयुध पूजा / श्रीमंत शंकरदेवा का जन्मोत्सव - अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम.

5 अक्टूबर: दुर्गा पूजा / दशहरा (विजय दशमी) / श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव - इंफाल को छोड़कर सभी.

6 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) – गंगटोक

7 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) – गंगटोक

8 अक्टूबर: मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) - भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम.

13 अक्टूबर: करवा चौथ - शिमला

14 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार - जम्मू और श्रीनगर.

18 अक्टूबर: कटि बिहू-गुवाहाटी.

24 अक्टूबर: काली पूजा / दीपावली / दिवाली (लक्ष्मी पूजन) / नरक चतुर्दशी - गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर सभी.

25 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा / दीपावली / गोवर्धन पूजा - गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर.

26 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दीपावली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस – अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर.

27 अक्टूबर: भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चकौबा - गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ.

31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा - अहमदाबाद, पटना और रांची.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holidays, Bank Holidays In October, Bank Holidays In October 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com