Bank Holidays Next Week: नवंबर का महीना शुरू हो गया है और इसी के साथ त्योहारों के चलते बैंक की छुट्टियां भी शुरू होने वाली हैं. अगर आप SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB या किसी दूसरे बैंक की ब्रांच में जाकर काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. अगले हफ्ते यानी 2 से 8 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 8 नवंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक की छुट्टी रहेगी. RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे मौकों पर भी अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
2 से 8 नवंबर तक कब बंद रहेंगे बैंक?
अगर आपको अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की यह लिस्ट जरूर देख लें. बैंक जाने से पहले जान लें कि किस दिन आपके शहर या राज्य में बैंक बंद रहेंगे...
2 नवंबर (सोमवार): शिलांग (मेघालय) में नोंगक्रेम डांस (Nongkrem Dance) के पावन अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
3 से 7 नवंबर (मंगलवार से शनिवार): इन 5 दिनों के दौरान किसी भी खास क्षेत्रीय त्योहार या छुट्टी के चलते बैंक बंद नहीं रहेंगे. यानी इन दिनों देश के बाकी हिस्सों में बैंक अपने तय समय पर सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
8 नवंबर (रविवार): महीने का दूसरा हफ्ता और रविवार होने की वजह से देशभर में SBI, HDFC, ICICI, PNB समेत सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी.
अगर आपको पैसे निकालने, चेक क्लियर कराने या किसी अन्य काम के लिए बैंक जाना है, तो छुट्टियों के दिन को छोड़कर अपना प्लान बनाएं.
नवंबर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी?
नवंबर में त्योहारों और वीकेंड के चलते कई तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे. इसकी पूरी लिस्ट यहां देखें...
9 नवंबर: अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के चलते बैंक बंद रहेंगे.
10 नवंबर: अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे.
11 नवंबर: गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के चलते छुट्टी रहेगी.
13 नवंबर: शिलांग में वांगला फेस्टिवल की छुट्टी है.
14 नवंबर: दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद है.
15 नवंबर: रविवार, देशभर में बैंक की छुट्टी रहेगी.
16 नवंबर: पटना और रांची में छठ पूजा की वजह से बैंक की छुट्टी है.
20 नवंबर: देहरादून में इगास-बग्वाल.
22 नवंबर: रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
23 नवंबर: शिलांग में सेंग कुट स्नेम.
24 नवंबर: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के चलते आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
27 नवंबर: बेंगलुरु में कनकदास जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
28 नवंबर: चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
29 नवंबर: रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेगा ऑनलाइन काम
बैंक की ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग से पैसे भेजने और पाने जैसे काम कर सकते हैं. ये सुविधाएं छुट्टियों में भी चालू रहती हैं. हालांकि, तय मेंटेनेंस के दौरान कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती हैं.
इसके अलावा NEFT और RTGS से फंड ट्रांसफर की सुविधा भी उपलब्ध रहती है. ग्राहक डिमांड ड्राफ्ट, चेकबुक और दूसरी बैंकिंग सेवाओं के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं. क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ATM सेवाओं का इस्तेमाल भी जारी रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं