Bank Open or Not Today: सोमवार से शुक्रवार तक, लगातार 5 दिन की भागदौड़ भरी जिंदगी के बाद शनिवार-रविवार थोड़ा सुकून तो लेकर आता ही है. शनिवार को लाखों लोगों को ऑफिस तो नहीं जाना, पर दूसरे जरूरी काम निबटाने होते हैं. इन्हीं कामों में से है- बैंक से जुड़े काम. अगर आपका भी यही प्लान है तो ऐसी जरूरत वाले आप अकेले व्यक्ति नहीं हैं. बहुत सारे लोग सोमवार से शुक्रवार की जॉब या बिजनेस या दूसरे प्रोफेशन में व्यस्त रहते हैं और सोचते हैं कि बैंक से जुड़े काम, शनिवार को निपटा लिए जाएं. आपने भी शायद यही सोच रखा था.
अब दिक्कत ये है कि त्योहारों का माहौल है, प्लस आज शनिवार भी है. हर शनिवार को बैंक खुले नहीं होते या हर शनिवार को बैंक में छुट्टी नहीं होती. महीने के कुछ शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, कुछ शनिवार को बंद. आज 7 नवंबर 2026 को बैंक खुला है या बंद, ये सवाल बहुत सारे लोगों के मन में हो सकता है. तो फिर आइए यहां जान लीजिए आज आपके शहर में बैंक खुला है या बंद.
कई कामों के लिए बैंक जाना है जरूरी
डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में कैश निकालने के लिए ATM है, पैसों के लेन-देन के लिए UPI, NEFT या मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं तो मौजूद हैं, लेकिन फिर भी कई कामों के लिए बैंक की शाखा जाना जरूरी हो जाता है. चाहे वो नया खाता खुलवाना हो, पासबुक अपडेट करवाना हो, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना हो या बैंक मैनेजर से लोन के सिलसिले में मिलना हो, ऐसे तमाम कामों के लिए बैंक की वर्किंग डे के बारे में जानना बेहद जरूरी है.
आज 7 नवंबर मई को को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? | Is Today Bank Open or Close?
अगर आप आज यानी शनिवार, 7 नवंबर को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की बात है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों वाली लिस्ट में आज की तारीख शामिल नहीं है. साथ ही RBI के नियमों के अनुसार, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक पूरी तरह खुले होते हैं. आज 7 नवंबर को महीने का पहला शनिवार है, इसलिए सभी निजी और सरकारी बैंक खुले रहेंगे.
बैंकों में दिवाली की छुट्टी कब?
अब बात करें दिवाली की छुट्टी की, तो इस बार दिवाली कल यानी 8 नवंबर को पड़ रही है और दिन पड़ रहा है- रविवार. यानी कि साप्ताहिक छुट्टी के चलते 8 नवंबर को ऑलरेडी बैंक बंद रहने वाले हैं. अब सवाल ये भी हो सकता है कि क्या इसके अगले दिन यानी सोमवार, 9 नवंबर को बैंकों में दिवाली की छुट्टी रहेगी. तो इस सवाल का जवाब है कि देश के कुछ शहरों में दिवाली की छुट्टी 9 नवंबर को रहेगी, जबकि कुछ शहरों में गोवर्धन पूजा की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे. नीचे आप शहरवार लिस्ट देख सकते हैं.
इस महीने कहां-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 9 नवंबर: अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे.
- 10 नवंबर: अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे.
- 11 नवंबर: गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के चलते छुट्टी रहेगी.
- 13 नवंबर: शिलांग में वांगला फेस्टिवल की छुट्टी है.
- 14 नवंबर: दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद है.
- 15 नवंबर: रविवार, देशभर में बैंक की छुट्टी रहेगी.
- 16 नवंबर: पटना और रांची में छठ पूजा की वजह से बैंक की छुट्टी है.
- 20 नवंबर: देहरादून में इगास-बग्वाल.
- 22 नवंबर: रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
- 23 नवंबर: शिलांग में सेंग कुट स्नेम.
- 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के चलते आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
- 27 नवंबर: बेंगलुरु में कनकदास जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
- 28 नवंबर: चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
- 29 नवंबर: रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
जिस दिन बैंक बंद हों, डिजिटल बैंकिंग बनेगी सहारा
बैंक की ब्रांच इस महीने जिस-जिस दिन बंद रहेगी, उन दिनों में ग्राहकों के लिए रोज की तरह डिजिटल बैंकिंग है न. आप UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग से पैसे भेज सकते हैं या पा सकते हैं. ये सुविधाएं छुट्टियों में भी चालू रहती हैं. इसके अलावा NEFT और RTGS से फंड ट्रांसफर की सुविधा भी उपलब्ध रहती है. आप डिमांड ड्राफ्ट, चेकबुक और दूसरी बैंकिंग सेवाओं के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं. क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ATM सेवाओं का इस्तेमाल भी जारी रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं