विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2023

Bank Holidays In July 2023: जुलाई महीने में पूरे 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

List of Bank Holidays In July 2023: अगर आप बैंकिंग से जुड़े किसी काम से बैंक जाने के लिए घर से निकलें तो पहले यह जरूर चेक कर लें कि बैंक खुला है या नहीं, क्योंकि अगर बैंकों की छुट्टी रहेगी तो आप बैंक से जुड़े काम नहीं कर पाएंगे.

Bank Holidays In July 2023: जुलाई महीने में पूरे 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday July 2023 Full list: बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार को बंद रहता है.
नई दिल्ली:

Bank Holiday July 2023: जून का महीना खत्म होने के बाद जुलाई महीने की शुरुआत हो गई है. हर महीने की तरह इस महीने भी कई दिनों बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं. हर महीने की तरह इस महीने भी कई दिनों बैंकों की छुट्टियां रहेंगी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जुलाई 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays July 2023) की लिस्ट जारी कर दी है. यह लिस्ट राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के छुट्टियों की है. वहीं, कुछ राज्यों में अलग-अलग त्योहारों पर भी बैंक बंद रहता है. आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट के मुताबिक, जुलाई महीने में अलग-अलग राज्यों में 15 दिनों के लिए बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे.

ऐसे में अगर आप बैंकिंग से जुड़े किसी काम से बैंक जाने के लिए घर से निकलें तो पहले यह जरूर चेक कर लें कि बैंक खुला है या नहीं. क्योंकि अगर बैंकों की छुट्टी रहेगी तो आप बैंक से जुड़े काम नहीं कर पाएंगे. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर अगले महीने कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं.

जुलाई 2023 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां (Bank Holidays In July):

  • 2 जुलाई 2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 8 जुलाई 2023: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 9 जुलाई 2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 जुलाई 2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 जुलाई 2023: महीने के चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 जुलाई 2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 30 जुलाई 2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

इसके अलावा देश में कई दिन राज्य स्तर पर भी बैंक बंद रखने वाले हैं. कुछ राज्यों में अलग-अलग त्योहारों और खास मौकों पर बैंक बंद रहते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

जुलाई महीने में बैंकों छुट्टियों की पूरी लिस्ट

5 जुलाई 2023: गुरु हरगोबिंद जी की जयंती के मौके पर श्रीनगर,जम्मू में बैंक बंद रहेंगे.
6 जुलाई 2023: MHIP Day के अवसर मिजरोम की राजधानी आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.
11 जुलाई 2023: केर पूजा के मौके पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
13 जुलाई 2023: भानु जयंती के मौके पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
17 जुलाई 2023: यू टिरोट सिंग डे के दिन शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
21 जुलाई 2023: द्रुक्पा त्शे-ज़ी के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
28 जुलाई 2023: आशूरा के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
29 जुलाई 2023:  मुहर्रम (ताजिया) के अवसर पर  नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, भोपाल, लखनऊ, आंध्र प्रदेश, हैदराबाद, तेलंगाना, रायपुर, जयपुर, कानपुर, नागपुर, बेलापुर, आइजोल, शिमला, पटना, अगरतला, रांची में बैंक बंद रहेंगे.

हालांकि, आप बैंकों की छुट्टी होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिये पैसे की लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं. बैंकों की छुट्टियों का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

लेखक के बारे में
img
अनिशा कुमारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holidays 2023, Bank Holidays In July 2023, Bank Holiday July 2023, RBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com