Bank Holidays in India 2026 : अगर आप इस हफ्ते यानी 15 जून से 21 जून के बीच बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर या राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. RBI अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास अवसरों के हिसाब से छुट्टियां तय करता है. ऐसे में एक राज्य में बैंक खुले हो सकते हैं, जबकि दूसरे राज्य में छुट्टी हो सकती है.
इसलिए बेहतर होगा कि बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों का कैलेंडर एक बार जरूर देख लें. ऐसा करने से आपका समय भी बचेगा और बेवजह बैंक जाकर वहां ताला लटका देख वापस लौटना भी नहीं पड़ेगा.
15 से 21 जून के बीच कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक 15 जून से 21 जून के बीच ज्यादातर राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. हालांकि कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों की वजह से छुट्टी रहेगी.
15 जून को बैंक कहां कहां बंद?
आज यानी 15 जून को मिजोरम की राजधानी आइजोल में यंग मिजो एसोसिएशन डे के मौके पर बैंक बंद हैं.वहीं भुवनेश्वर में राजा संक्रांति के कारण बैंकों में छुट्टी है. इसके अलावा बाकी अधिकांश राज्यों में बैंक खुले हैं.
21 जून को देशभर में बैंक की छुट्टी
15 से 21 जून के बीच अगली बड़ी छुट्टी 21 जून को रहेगी. इस दिन रविवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.यानी अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम अटके हैं, तो इस सप्ताह उसे आसानी से पूरा किया जा सकता है क्योंकि अधिकांश दिनों में बैंक खुले रहेंगे.
जून में कुल 11 दिन बंद रहेंगे बैंक
जून 2026 में बैंक कुल 11 दिन बंद रहने वाले हैं. इनमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं. यानी 6 दिन तो पूरे देशभर में बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके अलावा स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण 5 दिन अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां रहेंगी. हालांकि इन छुट्टियों की वजह से पूरे देश में बैंक बंद नहीं होगा यानी हर राज्य में बैंक बंद होना जरूरी नहीं है.
बैंक बंद हों तो कैसे निपनाएं जरूरी काम?
अगर आपके राज्य में बैंक की छुट्टी है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. बैंक की डिजिटल सर्विस सामान्य रूप से जारी रहती हैं.अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, तो UPI के जरिए तुरंत ट्रांसफर कर सकते हैं. वहीं अगर आपके पास नकद पैसा है और उसे खाते में जमा करना है, तो कई बैंकों के बाहर लगी कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) के जरिए भी रकम जमा की जा सकती है.
क्या बैंक छुट्टी के दिन UPI और नेट बैंकिंग काम करेंगे?
जी हां. बैंक ब्रांच बंद होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपकी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी.बैंक हॉलिडे के दिन भी UPI, ATM, Net Banking और Mobile Banking जैसी डिजिटल सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं. इनकी मदद से आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बैलेंस चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन पेमेंट भी आसानी से कर सकते हैं.
बैंक जाने से पहले जरूर करें यह काम
अगर इस हफ्ते बैंक ब्रांच में चेक जमा करना, पासबुक अपडेट कराना, ड्राफ्ट बनवाना या कोई अन्य जरूरी काम है, तो निकलने से पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर कन्फर्म कर लें.एक छोटी सी जांच आपका समय बचा सकती है और बैंक बेवजह भागदौड़ से भी बचा सकती है.
ये भी पढ़ें- WPI: एक महीने में रिकॉर्ड बढ़ गई महंगाई, मई का आंकड़ा 9.68% पर पहुंचा, किन चीजों के दाम कितने बढ़े?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं