अगर आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, TV समेत अन्य इलेक्ट्रिक एप्लायंस खरीदने का विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. देश की 2 दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart सबसे बड़ी शॉपिंग सेल की शुरुआत हो चुकी हैं. यहां ग्राहकों को काफी सारी चीजें, बेहद अच्छे डिस्काउंट पर उपलब्ध हो सकती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कहां किस गैजेट पर बड़ी छूट मिल रही है. आइए जानते हैं...
अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल
अमेजन प्राइम डे सेल की शुरुआत आज यानी 4 जुलाई से हो गई है और ये 6 जुलाई को खत्म होगी. साथ ही ये सेल केवल प्राइम मेंबर्स के लिए ही है. वहीं, दूसरी तरह फ्लिपकार्ट गोट सेल सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो चुकी है. हालांकि, फ्लिपकार्ट ब्लैक मेंबर्स को अतिरिक्त डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं.
कहां कितना डिस्काउंट?
सेल में स्मार्टफोन की बात करें तो अमेजन प्राइम डे सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत 84,499 रुपये, OnePlus 15R की 48,999 रुपये, Xiaomi 17T की 54,999 रुपये, OnePlus 13 की 49,999 रुपये और iQOO Z11x 5G की 19,999 रुपये तक रखी गई है. इसके अलावा प्राइम यूजर्स Echo स्मार्ट स्पीकर्स, Fire TV Stick जैसे गैजेट्स पर भी काफी छूट पा सकते हैं.
अगर आप आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप फ्लिपकार्ट गोट सेल का फायदा उठा सकते हैं. इस सेल में iPhone 17 को 70,990 रुपये और iPhone 17 प्रो को 1,12,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है. इन फोन के अलावा आईफोन 15 और 16 सीरीज पर भी भारी डिस्काउंट देखने को मिल सकता है. साथ ही फ्लिपकार्ट पर लैपटॉप, टीवी समेत कई अप्लायंसेज पर भी काफी अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं.
पेमेंट ऑफर्स
पेमेंट में फ्लिपकार्ट की सेल पर ICICI Bank, Bank of Baroda और HSBC Bank के कार्ड्स पर 10% तक का डिस्काउंट यूजर्स को दिया जा रहा है. इसके अलावा यूजर्स Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI Credit Card की मदद से कैशबैक ऑफर्स भी प्राप्त कर सकते हैं. अमेजन की बात करें तो SBI और Axis Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करने पर यूजर्स को 5% अनलिमिटेड कैशबैक का फायदा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: 3 अगस्त तक दिल्ली का ये रास्ता रहेगा बंद, डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक, पढ़ लें एडवाइजरी
यह भी पढ़ें: 'लखपति दीदी' अभियान को मिली डिजिटल ताकत, जानिए LokOS ऐप कैसे कर रही मदद और इसके जरूरी फीचर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं