विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026 Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए घर बैठे कैसे करें पंजीकरण

Amarnath Yatra 2026 Registration: श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं. श्रद्धालु अब यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से परमिट ले सकते हैं.

Amarnath Yatra 2026 Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए घर बैठे कैसे करें पंजीकरण
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन
file photo

Amarnath Yatra 2026 Registration: अमरनाथ यात्रा 2026 यानी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं. श्रद्धालु अब यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से परमिट ले सकते हैं. देशभर में 554 तय बैंक शाखाओं के जरिए यह प्रक्रिया की जा रही है, ताकि यात्रियों को रजिस्ट्रेशन में कोई परेशानी न हो. हर साल बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी. साथ ही, यात्रा के दोनों रास्तों के लिए हर दिन की एक तय सीमा (डेली कोटा) भी लागू की जाएगी. चलिए आपको बताते हैं घर बैठे कैसे पंजीकरण करें.

कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा 2026

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी. यह पवित्र यात्रा करीब दो महीने तक चलेगी, जिसमें हर साल लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं.

ऑनलाइन परमिट की सुविधा

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ‑साथ अब ऑनलाइन परमिट भी जारी किए जाएंगे. इससे उन श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, जो बैंक शाखा तक नहीं जा सकते. ऑनलाइन सिस्टम से लाइन में लगने का समय कम होगा और पूरी प्रक्रिया ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी.

ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के विकल्प

श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए श्रद्धालु दो तरीकों से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. ऑनलाइन के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इसके अलावा देशभर में मौजूद 554 अधिकृत बैंक शाखाओं में जाकर ऑफलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इस साल प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को और आसान बनाया है, ताकि लाइन में लगने का समय कम हो और श्रद्धालुओं को ज्यादा सुविधा मिले.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली के 6 फ्लाईओवर की बदलेगी तस्वीर, वॉकिंग ट्रैक समेत मिलेंगे सेल्फी पॉइंट, दिखेगी रामायण की विज्यूल जर्नी

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

आयु सीमा- तीर्थयात्री की आयु 13 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं है.

मेडिकल सर्टिफिकेट (CHC)- किसी अधिकृत डॉक्टर द्वारा 8 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी किया गया 'अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र' (CHC) होना आवश्यक है.

दस्तावेज-हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (फोटो का आकार 1MB से कम और फॉर्मेट .jpg या .jpeg होना चाहिए) और आधार कार्ड/पहचान पत्र.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
  • वेबसाइट पर जाएं- SASB की वेबसाइट पर 'Online Services' सेक्शन में जाकर 'Register' या 'Yatra Permit Registration' लिंक पर क्लिक करें.
  • विवरण भरें- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और आधार नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें.
  • रूट और तिथि चुनें- अपनी पसंद का रूट (पहलगाम या बालटाल) और यात्रा की तिथि चुनें.
  • दस्तावेज अपलोड करें- अपना फोटो और स्कैन किया हुआ मेडिकल सर्टिफिकेट (CHC) अपलोड करें.
  • OTP वेरिफिकेशन- आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज कर विवरण सत्यापित करें.
  • फीस का भुगतान- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क (लगभग ₹220 प्रति व्यक्ति) का भुगतान करें.
  • परमिट डाउनलोड करें- भुगतान सफल होने के बाद, अपना Yatra Permit डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com