विज्ञापन

दिल्ली के 6 फ्लाईओवर की बदलेगी तस्वीर, वॉकिंग ट्रैक समेत मिलेंगे सेल्फी पॉइंट, दिखेगी रामायण की विज्यूल जर्नी

Flyover Beautification: दिल्ली के 6 फ्लाईओवर संवारे जाएंगे और उनके नीचे की जगहों को साफ, सुंदर और उपयोगी बनाया जाएगा. दिल्ली सरकार फ्लाईओवर के नीचे और आसपास जगहों के रखरखाव की जिम्मेदारी डालमिया ग्रुप, गोदरेज इंडस्ट्रीज और EaseMyTrip फाउंडेशन को दे रही है.

दिल्ली के 6 फ्लाईओवर की बदलेगी तस्वीर, वॉकिंग ट्रैक समेत मिलेंगे सेल्फी पॉइंट, दिखेगी रामायण की विज्यूल जर्नी
फ्लाईओवर की बदलेगी तस्वीर
AI Photo

Flyover Beautification: दिल्ली को सुंदर बनाना है, स्वच्छ बनाना है, संस्कृति और आधुनिकता से जोड़ना है. इसी संकल्प के साथ दिल्ली सरकार फ्लाईओवर की तस्वीर बदलने जा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल की घोषणा की है. इसके तहत निजी कंपनियों को छह फ्लाईओवर के नीचे की जगहों को साफ, व्यवस्थित और सुंदर सार्वजनिक स्थान में बदलने का काम किया जाएगा. पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत डालमिया ग्रुप, गोदरेज इंडस्ट्रीज और EaseMyTrip फाउंडेशन अब इस अभियान से जुड़ गए हैं.

दिल्ली के 6 फ्लाईओवर संवारे जाएंगे और उनके नीचे की जगहों को साफ, सुंदर और उपयोगी बनाया जाएगा. इन जगहों को नया रूप देते समय हरियाली और पौधे, दीवारों पर सुंदर चित्र (म्यूरल), बेहतर सफाई व्यवस्था, बैठने की सुविधा और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएगी. इस योजना के तहत निजी कंपनियां सार्वजनिक ढांचे को गोद लेंगी और उसकी देखभाल, सफाई और सजावट की जिम्मेदारी संभालेंगी. इसके बदले में उन्हें सीमित विज्ञापन लगाने की अनुमति दी जाएगी.

इन 6 फ्लाईओवर की बदलेगी तस्वीर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि अब दिल्ली के 6 फ्लाईओवर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. दिल्ली सरकार ने  डालमिया ग्रुप, गोदरेज इंडस्ट्रीज और EaseMyTrip फाउंडेशन के साथ एक एमओयू साइन किया है. इसके तहत मांगी सेतू पर रामायण की विज्यूल झलक देखने को मिलेगी.

  • लोधी फ्लाईओवर
  • ओबराए फ्लाईओवर
  • हनुमान सेतु
  • मयूर विहार फेस -1 फ्लाईओवर
  • अप्सरा फ्लाईओवर
  • नेताजी सुभाष प्लेस फ्लाईओवर

दिल्ली में इन फ्लाईओवर के नीचे का नजारा अब बदला-बदला नजर आएगा. अब यहां हरियाली दिखेगी, सेल्फी पॉइंट मिलेगा और वॉक करने के लिए पाथ-वे बनेंगे. दिल्ली सरकार फ्लाईओवर के नीचे और आसपास हो रहे अतिक्रमण और गंदगी से निपटने के लिए उन जगहों के रखरखाव की जिम्मेदारी डालमिया ग्रुप, गोदरेज इंडस्ट्रीज और EaseMyTrip फाउंडेशन को दे रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com