विज्ञापन

बॉक्सिंग में भारत का गोल्डन पंच! 102 डिग्री बुखार के बाद अरुंधति चौधरी ने जीता गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग के महिला 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में अरुंधति चौधरी ने स्कॉटलैंड की लिसा रीड को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.

बॉक्सिंग में भारत का गोल्डन पंच! 102 डिग्री बुखार के बाद अरुंधति चौधरी ने जीता गोल्ड
IANS

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. महिला 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में अरुंधति चौधरी ने इंग्लैंड की चैंटेल रीड को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. भारतीय बॉक्सर ने पूरे मुकाबले में संयम और शानदार रणनीति का परिचय देते हुए जीत दर्ज की. ग्लासगो में खेले गए फाइनल मुकाबले में अरुंधति चौधरी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी.

बॉक्सिंग के पहले राउंड में चार जजों ने अरुंधति चौधरी के पक्ष में फैसला दिया, जबकि दूसरे राउंड के बाद सभी पांचों जज अरुंधति के सपोर्ट में नजर आए. आखिरी राउंड में भी भारतीय मुक्केबाज ने मुकाबले की रफ्तार अपने कंट्रोल में रखी और प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया. नतीजा घोषित होने से पहले ही अरुंधति को अपनी जीत का भरोसा था और आखिरकार 5-0 के सर्वसम्मत फैसले के साथ उन्होंने भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया.

बॉक्सिंग में भारत का गोल्डन पंच! 

दरअसल, भारत ने शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना पांचवां गोल्ड मेडल जीता. अरुंधति चौधरी ने महिलाओं के 70kg फाइनल में इंग्लैंड की चैंटेल रीड को हराया. अरुंधति ने फाइनल में 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत हासिल की. इससे पहले, भारतीय बॉक्सर जैस्मिन लैंबोरिया, प्रीति पवार, साक्षी चौधरी और प्रिया घांघस ने अपनी-अपनी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीते, जबकि जादुमणि सिंह को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.

गोल्ड मेडल से पहले चाचा ने की प्रार्थना

भारतीय बॉक्सर अरुंधति चौधरी के चाचा दिनेश चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उनके फाइनल मैच से पहले कहा, 'उसने अब तक अच्छा परफॉर्म किया है, और हम प्रार्थना करते हैं कि वह गोल्ड मेडल जीते. मैं सभी भारतीयों से उसकी सफलता के लिए प्रार्थना करने की अपील करता हूं.'

102 डिग्री बुखार के बाद अरुंधति चौधरी ने जीता गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में फाइनल मैच से पहले भारतीय बॉक्सर अरुंधति चौधरी की बहन चारुलता ने कहा कि, 'बहुत ज़्यादा उत्साह है क्योंकि ये कॉमनवेल्थ गेम्स हैं, एक ऐसा इवेंट जिसे ओलंपिक के बराबर माना जाता है, लेकिन उत्साह से ज़्यादा घबराहट और बेचैनी हो रही है. मैं भगवान से प्रार्थना कर रही हूं कि वह गोल्ड मेडल जीतें और वह ज़रूर जीतेंगी. उन्हें कल रात से 102 डिग्री बुखार है और आज सुबह से उन्होंने तीन गोलियां ली हैं.

ये भी पढ़ें- आखिरी थ्रो से पहले यशवीर के पिता ने क्या कहा? बेटे ने अगले ही पल रच दिया इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com