विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए तय हो गया ऑटो-बस का किराया, जानिए कहां से कहां तक कितने में होगा सफर

इस साल अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से कोई ऑटो वाला, कोई टैक्सी वाला या बस वाला मनमाना किराया नहीं वसूल पाएगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार ने हर रूट की रेट लिस्ट जारी कर दी है और साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ा तो परमिट रद्द कर दिया जाएगा.

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए तय हो गया ऑटो-बस का किराया, जानिए कहां से कहां तक कितने में होगा सफर
अमरनाथ यात्रा 2026 बस-टैक्सी किराया
Photo Credit: NDTV

Amarnath Yatra 2026: आगामी 3 जुलाई से शुरू होने वाली 57 दिवसीय बाबा अमरनाथ की यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसों, टैक्सी- कैब, ऑटो रिक्शा, ई-ऑटो और ई-रिक्शा के किराए तय कर दिए गए हैं.  परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इन दरों को लागू किया है. आदेश के अनुसार श्रीनगर से बालटाल, बालटाल से जम्मू, श्रीनगर से पहलगाम, पहलगाम से जम्मू और श्रीनगर से जम्मू जैसे प्रमुख रूटों पर बसों और टैक्सी के किराए निर्धारित किए गए हैं. विभाग ने साफ किया है कि भक्तों से निर्धारित से अधिक किराया वसूलने पर वाहनों के चालान कटेंगे और बार-बार गलती दोहराने पर रूट परमिट रद्द कर दिया जाएगा.

जानिए नई किराया सूची

कश्मीर घाटी रूट

  • श्रीनगर से बालटाल: बस के लिए प्रति यात्री 175 रुपये और टैक्सी के लिए 386 रुपये.
  • बालटाल से जम्मू: बस के लिए प्रति यात्री 643 रुपये और टैक्सी के लिए 1421 रुपये.
  • श्रीनगर से पहलगाम: बस के लिए प्रति यात्री 173 रुपये और टैक्सी 384 रुपये.
  • पहलगाम से जम्मू: बस 434 रुपये, टैक्सी 959 रुपये.
  • श्रीनगर से जम्मू: बस 468 रुपये, टैक्सी 1035 रुपये.

आदेश न मानने पर परमिट हो सकता है रद्द

सरकार की ओर से हर वर्ष वार्षिक बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्री वाहनों में सफर के दौरान मनमाने किरायों की वसूली से बचाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जाती है. अक्सर शिकायत रहती है कि किराये के नाम पर श्रद्धालुओं को लूटा जाता है. ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विशेष महाजन ने बताया कि अब की बार अगर कोई इस आदेश को फॉलो करता न दिखा तो उसका परमिट रद्द कर दिया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

पिछले साल हुए 368 यात्री वाहन के चालान

पिछले साल भी परिवहन विभाग की टीम ने अमरनाथ यात्रा के दौरान 11 दिन में शहर में जगह-जगह नाके लगाकर दूसरे राज्यों से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से ज्यादा किराया वसूलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की थी. इस दौरान 368 यात्री वाहनों के चालान कर 7.76 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए. यह कदम यात्रियों से किराये की अधिक वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. विभाग का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को राहत मिलेगी. विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

ऑटो और ई-रिक्शा के लिए नए रेट

पेट्रोल ऑटो: पहले एक किलोमीटर के लिए 26 रुपये और उसके बाद प्रति किलोमीटर 20 रुपये.
ई-ऑटो: पहले एक किमी के लिए 25 रुपये और उसके बाद प्रति किमी 20 रुपये.

ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए जरूरी निर्देश

सभी ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को किराया चार्ट वाहन के अंदर स्पष्ट रूप से चिपकाना होगा . चार्ट साफ, पढ़ने योग्य और अच्छी स्थिति में होना चाहिए. अगर चार्ट खराब या अस्पष्ट हो जाता है, तो चालक को तुरंत नया चार्ट लगाना होगा. निर्धारित किराये से अधिक वसूली करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

मिनी बसों का किराया

मोटर वाहन विभाग ने जम्मू शहर के विभिन्न रूटों जैसे रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, बाहू फोर्ट, सिटी चौक आदि के लिए मिनी बस किराया आठ रुपये से 18 रुपये तक निर्धारित किया है. सरदार जसमीत सिंह, आरटीओ ने बताया कि 'श्रद्धालु हमारे अतिथि हैं और उनका पूरा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है. ऑल जे&के ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बैठक कर साफतौर पर दिशा-निर्देश दिए हैं कि परिवहन विभाग की ओर से निर्धारित किराया सूची के अनुसार ही किराया वसूला जाए. शिकायत या जांच के दौरान कोई दोषी पाया गया तो ऐसे वाहनों का चालान किया जाएगा'.

Latest and Breaking News on NDTV

कहां से कहां तक कितने में होगा सफर?

नुनवान से चंदनवाड़ी (18.10 किमी)

मिनी बस
- वर्तमान किराया: 132 रुपये  
- संशोधित किराया: 156 रुपये

टैक्सी/मैक्सी कैब (पेट्रोल)
- वर्तमान किराया:
271 रुपये
- संशोधित किराया: 320 रुपये

टैक्सी/मैक्सी कैब (डीजल)
- वर्तमान किराया:
139 रुपये 
- संशोधित किराया: 164 रुपये

2. सोनमर्ग से बालटाल (17 किमी)

मिनी बस
- वर्तमान किराया: 124 रुपये
- संशोधित किराया: 146 रुपये

टैक्सी/मैक्सी कैब (पेट्रोल) 
- वर्तमान किराया:
271 रुपये
- संशोधित किराया: 320 रुपये

टैक्सी/मैक्सी कैब (डीजल)
- वर्तमान किराया: 139 रुपये 
- संशोधित किराया: 164 रुपये 

यात्रियों से अपील

  • रेट चार्ट देखकर ही बैठें: ऑटो-टैक्सी में लगा सरकारी किराया चार्ट जरूर चेक करें.
  • ज्यादा किराया मांगे तो शिकायत करें: 100 नंबर डायल करें या नजदीकी ट्रैफिक पुलिस को बताएं.
  • रसीद लें: लंबी दूरी पर टैक्सी-बस का बिल जरूर मांगें. 

यह भी पढ़ें: नवजात शिशु को मिलेगी 1-1 ग्राम की सोने की अंगूठी, तमिलनाडु में 15 सितंबर से लागू होगी नई योजना, जानिए डिटेल

यह भी पढें: अब काशी विश्वनाथ दर्शन करना होगा और आसान, जल्द शुरू होगी वाराणसी रोप-वे, जानें कितना लगेगा किराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AMARNATH YATRA 2026, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com