Noida International Airport: इंडिगो के बाद अब अकासा एयर (Akasa Air) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी उड़ानें शुरू करने का ऐलान कर दिया है. एयरलाइन 16 जून 2026 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए रोजाना डायरेक्ट फ्लाइट्स संचालित करेगी. इसकी जानकारी एयरलाइन ने अपने आधिकारिक X हैंडल से लोगों को दी है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
शुरू हुई बुकिंग
बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट यात्रियों की मजबूत मांग और आगे की कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही हैं. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टिकट बुकिंग उसकी वेबसाइट, एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के साथ-साथ कई प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी है.
MRO भी होगा शुरू
अकासा एयर एयरपोर्ट परिसर में एक एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) भी शुरू करेगी. यहां विमानों की मेनटेनेंस और रख-रखाव से जुड़ी हाई-स्टैंडर्ड सर्विस दी जाएंगी, जिससे ऑपरेशन और सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकेगा.
Thrilled to commence operations from Noida International Airport, with daily flights to Bengaluru and Navi Mumbai, starting 16 June 2026.
— Akasa Air (@AkasaAir) May 11, 2026
With its modern infrastructure, multimodal connectivity, and long-term capacity potential, Noida International Airport will transform access… pic.twitter.com/eXvOaanHsY
जान लीजिए फ्लाइट का टाइम टेबल
एयरलाइन के अनुसार, बेंगलुरु से नोएडा आने वाली फ्लाइट नंबर QP 1575 शाम 4:25 बजे उड़ान भरेगी और शाम 7:15 बजे पहुंचेगी. वहीं नोएडा से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट नंबर QP 1576 रोजाना शाम 7:55 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे पहुंचेगी. इसके अलावा नवी मुंबई से नोएडा आने वाली फ्लाइट नंबर QP 2017 सुबह 7:25 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 9:35 बजे पहुंचेगी. वहीं नोएडा से नवी मुंबई की फ्लाइट नंबर QP 2018 रोजाना सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी.
कितना है किराया?
अकासा एयर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नोएडा से नवी मुंबई की फ्लाइट का किराया 6,506 रुपये हैं. वहीं, नोएडा से बेंगलुरू की फ्लाइट का किराया 8,532 रुपये है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं