विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान, मुंबई-बेंगलुरु जैसे शहरों से टिकट का कितना हवाई किराया, IndiGo ने जारी की लिस्ट

Noida International Airport Ticket Price List: 15 जून 2026 से नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे. इसके लिए इंडिगो टिकटों की बिक्री 8 मई से शुरू करेगी. अब सभी के मन में ये सवाल होगा कि आखिर जेवर एयरपोर्ट से जाने वाली फ्लाइट्स का किराया कितना होगा? जानें टिकट के रेट.

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान, मुंबई-बेंगलुरु जैसे शहरों से टिकट का कितना हवाई किराया, IndiGo ने जारी की लिस्ट
नोएडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की टिकट के रेट.
  • जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन 15 जून 2026 से शुरू होगा
  • इंडिगो एयरलाइंस की पहली फ्लाइट नोएडा एयरपोर्ट से शुरू होगी और टिकट बिक्री 8 मई से होगी
  • मुंबई से नोएडा की इकोनॉमी क्लास फ्लाइट का किराया 7000 से कम और बिजनेस क्लास का करीब 27 हजार रुपये होगा

वेस्टर्न यूपी और दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए खुशी की खबर है. जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स कब शुरू होंगी, इसकी आधिकारिक तारीख सामने आ गई है. साथ ही रूट के साथ ही और टिकट की कीमत भी फाइनल हो गई है.  इस नए एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट IndiGo की उड़ेगी. इसके लिए कितना किराया वसूला जाएगा ये भी सामने आ गया है. बता दें कि 15 जून 2026 से नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे. इसके लिए इंडिगो टिकटों की बिक्री 8 मई से शुरू करेगी. अब सभी के मन में ये सवाल होगा कि आखिर जेवर एयरपोर्ट से जाने वाली फ्लाइट्स का किराया कितना होगा?

किराए की अगर बात करें तो मुंबई एयरपोर्ट से नोएडा एयरपोर्ट आने वाली इंडिगो की इकोनॉमी क्लास फ्लाइट का किराया 6731 रुपये है. वहीं बिजनेस क्लास फ्लाइट के लिए 27 हजार 1 रुपये चुकाने होंगे. हालांकि कुछ ऑफर भी मौजूद हैं, जिससे टिकट बुकिंग पर कुछ डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं बेंगलुरु के कैंपागोड़ा एयरपोर्ट से नोएडा आना वाली फ्लाइट के लिए यात्रियों को 8 हजार 810 रुपये चुकाने होंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नोएडा एयरपोर्ट आना वाली फ्लाइट के लिए यात्रियों को 6 हजार 512 रुपये चुकाने होंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं चेन्नई एयरपोर्ट से जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने के लिए फ्लाइट टिकट के लिए 6965 रुपये चुकाने होंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

फ्लाइट्स का रूट जानें

इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आएगी और यहां से बेंगलुरु जाएगी. यह फ्लाइट सुबह 8:15 पर पहुंचेगी और 5 मिनट नोएडा एयरपोर्ट पर रुकने के बाद 8:20 पर बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएगी. देश के अन्य शहरों के लिए फ्लाइट शेड्यूल भी जल्द सामने आ जाएगा.
  

ये भी पढ़ें- Noida Airport Ticket Booking: नोएडा एयरपोर्ट पर टिकट बुकिंग शुरू, 15 जून से उड़ानें, जानिए फ्लाइट शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida International Airport At Jewar, Noida International Airport (NIA) Terminal, Noida International Airport Flight Ticket Price, Indigo Flight Ticket Price, Noida Airport Flight Ticket Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com