विज्ञापन

AI Impact Summit: AI गवर्नेंस के क्या मायने हैं? एआई इम्पैक्ट समिट में चर्चा करेंगे दिग्गज

AI Impact Summit: जैसे‑जैसे AI हमारे डेली के कामों का हिस्सा बन रही है, कंपनियां यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी, नैतिकता और कानूनी नियमों के अनुसार हो.

AI Impact Summit: AI गवर्नेंस के क्या मायने हैं? एआई इम्पैक्ट समिट में चर्चा करेंगे दिग्गज
AI Impact Summit
Freepik

AI Impact Summit 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर भारत में बहुत बड़ा इंटरनेशनल प्रोग्राम होने जा रहा है, जिसका नाम India AI Impact Summit 2026 है. ये समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है. यह समिट 16 से 20 फरवरी 2026 तक चलेगा. इस समिट में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के दिग्गज, कई देशों के नेता और कई एक्सपर्ट शामिल होंगे. इस समिट में एआई के फ्यूचर पर चर्चा करेंगे. यह सिर्फ एक टेक इवेंट नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती डिजिटल ताकत और ग्लोबल लीडरशिप की नई पहचान है.

यह भी पढ़ें:- डीपफेक के खतरों से क्या AI ही बचाएगा, एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में तलाशा जाएगा जवाब

AI गवर्नेंस क्या है?

जैसे‑जैसे AI हमारे डेली के कामों का हिस्सा बन रही है, कंपनियां यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी, नैतिकता और कानूनी नियमों के अनुसार हो. इसी जरूरत से AI गवर्नेंस की शुरुआत हुई. AI गवर्नेंस का मतलब, AI गवर्नेंस उन नियमों, नीतियों और प्रक्रियाओं का सेट है जो बताते हैं कि AI को कैसे बनाया जाए और कैसे इस्तेमाल किया जाए ताकि यह सही और न्यायपूर्ण तरीके से काम करे, इसका कामकाज पारदर्शी हो, इसके लिए कोई न कोई जिम्मेदार हो और यह कानून और समाज के मूल्यों का सम्मान करे.

AI गवर्नेंस क्यों जरूरी है?

AI गवर्नेंस कंपनियों को यह समझने में मदद करता है कि AI का समाज, लोगों और कानूनों पर क्या असर पड़ सकता है. इसमें भेदभाव कम करना, डेटा की गोपनीयता की रक्षा करना, कानूनी नियमों का पालन करना और AI से होने वाले अनचाहे परिणामों के लिए तैयार रहना आदि शामिल है.

AI गवर्नेंस के मुख्य पॉइंट

AI गवर्नेंस कई महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान देता है, ताकि AI सुरक्षित, जिम्मेदार और सही तरीके से इस्तेमाल हो सके. इनमें AI को ऐसे नियमों के साथ बनाया और इस्तेमाल किया जाता है जो न्याय, पारदर्शिता और सबको शामिल करने पर जोर देते हैं. AI सिस्टम को गोपनीयता कानून, सुरक्षा मानकों और उद्योग से जुड़े नियमों का पालन करना होता है, AI से होने वाली अनजानी गलतियों या किसी भी नुकसान को पहचानने और उससे निपटने की योजना बनाई जाती है.

  • पारदर्शिता और जवाबदेही
  • डेटा गवर्नेंस
  • टीमवर्क और सहयोग
  • AI शिक्षा और जागरूकता
  • लगातार निगरानी और सुधार

NDTV AI Summit 18 फरवरी को, विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com