विज्ञापन

अटलपुरम टाउनशिप योजना में प्लॉट्स की लॉटरी का आयोजन 6 जुलाई को, जान‍िए कहां और क‍ितने बजे पहुंचे आप

आगरा विकास प्राधिकरण की अटलपुरम टाउनशिप के 462 प्लॉट्स की लॉटरी 6 जुलाई 2026 को सूरसदन प्रेक्षागृह में होगी. ईडब्ल्यूएस से सुपर एचआईजी तक सभी केटेगरीज में पारदर्शी आवंटन किया जाएगा.

अटलपुरम टाउनशिप योजना में प्लॉट्स की लॉटरी का आयोजन 6 जुलाई को, जान‍िए कहां और क‍ितने बजे पहुंचे आप
अटलपुरम टाउनशिप का शुभारंभ 5 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था.

आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की अटलपुरम टाउनशिप योजना में प्लॉट्स की लॉटरी का आयोजन 6 जुलाई 2026 को किया जाएगा. लॉटरी का आयोजन सुबह 9:30 बजे से एमजी रोड स्थित सूरसदन प्रेक्षागृह में होगा. इस चरण में अलग-अलग इनकम वर्गों के लिए उपलब्ध 462 प्लॉट्स का अलॉटमेंट किया जाएगा. योजना को लेकर आवेदकों में उत्साह बना हुआ है, क्योंकि यह आगरा की प्रमुख रेजिडेंशियल प्लॉट्स में से एक है.

फेज-1, 2 और 3 के सेक्टर-1 से 8 तक होंगे शामिल

एडीए के अनुसार, लॉटरी अटलपुरम टाउनशिप के फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के तहत तैयार किए गए सेक्टर-1 से सेक्टर-8 तक के प्लॉट्स के लिए होगी. योजना में अलग-अलग इनकम वर्गों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग केटेगरीज के प्लॉट्स उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने बजट के अनुसार प्लॉट प्राप्त कर सकें. लॉटरी में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और एमआईजी-3, एचआईजी और सुपर एचआईजी के रेजिडेंशियल प्लॉट्स शामिल हैं. एडीए ने आवेदकों की सुविधा के लिए जयपुर हाउस स्थित ऑफिस में हेल्प डेस्क भी स्थापित की है. यहां आवेदन प्रक्रिया, डॉक्युमेंट्स और दूसरी तकनीकी चीजों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

???? महत्वपूर्ण सूचना | अटलपुरम टाउनशिप

आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित अटलपुरम टाउनशिप (फेज़–1, 2 एवं 3 | सेक्टर–1 से 8) की आवासीय भूखण्डों की लॉटरी का आयोजन अब 06 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

???? लॉटरी दिनांक: 06 जुलाई 2026
???? समय: प्रातः 09:30 बजे से pic.twitter.com/8ceVZoHNFL

— Agra Development Authority (@adaagraofficial) June 30, 2026

29500 रुपए​ प्रति वर्गमीटर तय की गई दर

प्लॉट्स के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने 29,500 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर तय की है. शानदार सुविधाओं से लैस इस टाउनशिप में सड़क, पानी की सप्लाई, सीवरेज, हरित क्षेत्र, बिजली और दूसरी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. बेहतर कनेक्टिविटी और विकास के चलते ये प्रोजेक्ट घर बनाने और निवेश के लिहाज से एक बेहतर ऑप्शन माना जा रहा है. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था शुभारंभ

अटलपुरम टाउनशिप का शुभारंभ 5 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था. इस आवासीय योजना के तहत अब तक चार चरणों की बुकिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है, जिनमें लगभग एक हजार प्लॉट्स का अलॉटमेंट किया जा चुका है. मौजूदा चरण में बचे हुए 462 प्लॉट्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनकी लॉटरी अब 6 जुलाई को निकाली जाएगी.

यह भी पढ़ें- Noida Airport: आज से 6 नए शहरों के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, 48 विमान रोज करेंगे टेकऑफ-लैंडिंग, देखें पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utililty News, Agra Development Authority
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com