विज्ञापन

IND vs SL: याद है आपको 'ऑक्सीजन सिलेंडर वाला मैच'? सांस लेने में हो रही थी दिक्कत, खिलाड़ी कर रहे थे उल्टी

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में अबतक का सबसे बड़ा विवाद दिल्ली टेस्ट में देखने को मिला था. उस दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. यही नहीं कुछ खिलाड़ियों ने उल्टी की शिकायत भी दर्ज कराई थी.

IND vs SL: याद है आपको 'ऑक्सीजन सिलेंडर वाला मैच'? सांस लेने में हो रही थी दिक्कत, खिलाड़ी कर रहे थे उल्टी
भारत बनाम श्रीलंका मैच का दृश्य

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. भारतीय टीम एक बार फिर से रेड बॉल क्रिकेट में एक्शन में नजर आने वाली है. इस बार ब्लू टीम का मुकाबला पड़ोसी देश श्रीलंका के साथ है. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त के बीच गाले स्थित गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दूसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो स्थित सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच महत्वपूर्ण सीरीज का आगाज हो. उससे पहले बात करें टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच हुई अब तक के सबसे बड़े विवाद के बारे में, तो वह कुछ इस प्रकार है-

फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में दिखा था गजब का ड्रामा 

साल 2017 में श्रीलंकाई टीम भारतीय दौरे पर थी. सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला राजधानी दिल्ली स्थित फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेला जा रहा था. जहां भारी स्मॉग और प्रदूषण की वजह से खेल को बार-बार रोकना पड़ा. क्योंकि मेहमान टीम के खिलाड़ियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. यही नहीं कुछ खिलाड़ियों को सांस लेने में दिक्कत आने के साथ-साथ उल्टी भी आने लगी थी. जिसके बाद उन्होंने मास्क पहनकर क्षेत्ररक्षण की. जिन्होंने मास्क पहनकर क्षेत्ररक्षण की. उसमें दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, सादिरा समाराविक्रमा और धनंजय डी सिल्वा का नाम प्रमुख था. 

लाहिरू गमागे और सुरंगा लकमल ने बीच ओवर में छोड़ा मैदान 

मामला तब ज्यादा बढ़ गया जब विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज लाहिरू गमागे और सुरंगा लकमल ने सांस लेने में दिक्कत की वजह से बीच ओवरों में ही गेंदबाजी करनी छोड़ दी. यहीं नहीं वह मैदान से बाहर भी चले गए. जिसके बाद विवाद और बढ़ गया. मैच के दौरान श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम में ऑक्सीजन के सिलेंडरों को भी देखा गया था.

दिग्गजों ने की आलोचना 

हालांकि, श्रीलंकाई खिलाड़ियों का यह बर्ताव भारतीय दिग्गजों को रास नहीं आई. उसमें भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का नाम भी शामिल था. उन्होंने कड़े शब्दों में मेहमान टीम के खिलाड़ियों की आलोचना की थी. 

ड्रा रहा मुकाबला 

बात करें मैच के बारे में तो यह मुकाबला बिना किसी परिणाम के ड्रा रहा था. फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम पहली पारी में 536/7D रन बनाने में कामयाब हुई थी. कैप्टन कोहली ने 243 रन बनाए थे, जबकि मुरली विजय 155 रन का योगदान देने में कामयाब हुए थे. रोहित शर्मा (65) ने अर्धशतक लगाया था. 

वहीं अपनी पहली पारी में श्रीलंकाई टीम 373 रन पर ऑल आउट हो गई थी. कैप्टन दिनेश चांदीमल (164) और एंजेलो मैथ्यूज (111) शतक लगाने में कामयाब हुए थे. 

दूसरी पारी में भी भारतीय टीम ने अपनी पारी 246/5D रनों पर घोषित कर दी थी. शिखर धवन (67), कैप्टन विराट कोहली (50) और रोहित शर्मा (नाबाद 50) अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए थे. 

विपक्षी टीम की तरफ से धनंजय दे सिल्वा (रिटायर हर्ट 119) ने शतक लगाया और मैच को ड्रा करने में अहम भूमिका निभाई. उनके अलावा दूसरी पारी में रोशेन सिल्वा 74 और निरोशन डिकवेला 44 रन बनाने में कामयाब हुए थे. 

यह भी पढ़ें- 'वो नाम सूर्यवंशी होगा', कौन तोड़ेगा बटलर का T20 में बनाया गया सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड? खुद बताया नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com