विज्ञापन

AC का पानी फेंक देते हैं तो रुक जाइए! इन कामों में कर लें इस्तेमाल, जान लीजिए बेस्ट यूज

AC के पानी को सही इस्तेमाल कर आप न केवल पानी की बर्बादी रोक सकते हैं, बल्कि अपने रोजमर्रा के खर्चों में भी कटौती कर सकते हैं. आइए जानते हैं AC के पानी को कहां यूज करें...

AC का पानी फेंक देते हैं तो रुक जाइए! इन कामों में कर लें इस्तेमाल, जान लीजिए बेस्ट यूज
AC के पानी का कहां इस्तेमाल करें?
AI

AC Water Using Tips: गर्मियों के मौसम में AC घंटों चलता है और उससे बाल्टियां भरकर पानी बाहर निकलता है. इसे अधिकतर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह वेस्ट पानी असल में आपके घर के कई कामों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पानी डिस्टिल्ड वॉटर (Distilled Water) की तरह होता है, जिसे सही तरीके से इस्तेमाल कर आप न केवल पानी की बर्बादी रोक सकते हैं, बल्कि अपने रोजमर्रा के खर्चों में भी कटौती कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि AC के पानी को कहां-कहां इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं...

1. घर की सफाई करें

एसी से निकलने वाले पानी से आप घर की सफाई कर सकते हैं. इसके लिए आप बस पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर या लिक्विड मिलाएं और फर्श पर पोंछा लगा दें. इसके अलावा आप इससे अपने घर का टॉयलेट भी आसानी से साफ कर सकते हैं.

2. गाड़ी धोएं

AC के पानी को आप गाड़ी धोने में इस्तेमाल कर सकते हैं. अक्सर गाड़ी धोने में औसतन 2-3 बाल्टी लगती हैं. ऐसे में पानी की बर्बादी को बचाने के लिए आप AC से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. पौधों में करें इस्तेमाल

AC का पानी आप सजावटी पौधों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रहे कि एसी के पानी का इस्तेमाल सभी पौधों के लिए नहीं किया जा सकता है. जिन पौधों को कम मिनरल्स की जरूरत होती है केवल उन्हीं पौधों के लिए AC का पानी प्रयोग करें

4. इनवर्टर बैटरी

एसी का पानी डिस्टिल्ड वॉटर की तरह काम करता है. ऐसे में आप ये पानी इनवर्टर की बैटरी में डाल सकते हैं. इसके अलावा गर्मियों में अगर आप कूलर चलाते हैं तो AC का पानी फेंकने की बजाय कूलर में डाल दें. इससे कूलिंग भी बेहतर होगी.

न करें ये काम

AC के पानी में धूल, बैक्टीरिया, फंगस होने के बहुत ज्यादा चांस रहते हैं इसलिए इसे कभी भी पीने की भूल न करें. इसके अलावा इससे कभी भी नहाएं नहीं और हाथ-मुंह भी न धोएं. इसमें मौजूद माइक्रोऑर्गेनिज्म त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com