- पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से मतदान कराया जाएगा
- चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को मतदान के दौरान हुई गंभीर चुनावी गड़बड़ियों के कारण ये फैसला लिया है
- फाल्टा के मतदान नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे जबकि बाकी सीटों पर 4 मई को मतगणना होगी
पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से मतदान कराया जाएगा, जिसके नतीजे 24 मई को आएंगे. चुनाव आयोग ने प्रदेश की 144-फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर वोटिंग के दौरान हुई गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन के मद्देनजर ये फैसला लिया है.
चुनाव आयोग के निर्देश:-
- फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान कराए जाएंगे.
- सभी मतदान केंद्रों पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक नए सिरे से मतदान होगा.
- फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 24 मई 2026 को होगी.
- पश्चिम बंगाल में 4 मई को 293 सीटों पर मतगणना होगी.
वहीं फाल्टा के हासिमनगर में कथित धमकी और डराने-धमकाने के मामले में पंचायत प्रधान इसराफिल चौकीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में अब तक तीन टीएमसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के दफ्तर के सूत्रों ने बताया कि आयोग ने डायमंड हार्बर जिला पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर वे उसके निर्देशों का पालन करने में नाकाम रहते हैं और एफआईआर दर्ज करके गांव वालों को धमकाने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं करते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
दक्षिण 24 परगना जिले की सभी विधानसभा सीटों पर, जिनमें फाल्टा भी शामिल है, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे. हालांकि ईसीआई द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने शुक्रवार को फाल्टा के 30 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की सिफारिश की थी, लेकिन आयोग ने सभी केंद्रों पर फिर से वोटिंग का फैसला लिया है.
इसे भी पढ़ें: 200 सीटें जीतेंगे... ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल्स को बताया BJP का शेयर बाजार को मैनिपुलेट करने वाला 'टूल'

पूरे फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा मतदान की मांग भाजपा ने तब उठाई थी, जब यह आरोप लगाया गया कि कुछ बूथों पर भाजपा उम्मीदवार के नाम और फोटो के बगल में मौजूद ईवीएम के बटन सफेद टेप से ढके हुए थे.
मतदान के दिन भी दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर उप-मंडल के तहत आने वाले फाल्टा और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से मतदान से जुड़ी छिटपुट हिंसा की खबरें मिली थीं.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुए थे. वोटों की गिनती 4 मई को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: 'बेहद अपमानजनक और शर्मनाक...", डायमंड हार्बर को 'बंगाल का ल्यारी' कहने पर BJP पर भड़की TMC
इसे भी पढ़ें: बंगाल में डायमंड हार्बर और मगराहाट के 15 बूथों पर शनिवार को फिर से कराया जाएगा मतदान: EC
इसे भी पढ़ें: कोलकाता में 'स्ट्रॉन्ग रूम' वाले इलाकों में जमावड़ा पर बैन, TMC-BJP कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद EC का बड़ा फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं