विज्ञापन

हर महीने सैलरी में से कटता है PF? इन 4 तरीकों से करें EPF बैलेंस चेक, मिनटों में लग जाएगा पता

4 Ways to Check EPF Balance: आज हम आपको ऐसे 4 आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपना EPF बैलेंस आसानी से मिनटों में चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

हर महीने सैलरी में से कटता है PF? इन 4 तरीकों से करें EPF बैलेंस चेक, मिनटों में लग जाएगा पता
EPF बैलेंस कैसे चेक करें?
File Photo

How to Check EPF Balance: एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) एक रिटायरमेंट सेविंद स्कीम है, जिसमें कर्मचारी और कंपनी दोनों कर्मचारी की हर महीने की सैलरी का एक हिस्सा जमा करते हैं. यह जमा राशि रिटायरमेंट के बाद या नौकरी छूटने की स्थिति में निकाली जा सकती है. बेरोजगारी के समय कर्मचारी PF बैलेंस का 75 प्रतिशत तुरंत निकाल सकता है, जबकि बाकी 25 प्रतिशत राशि एक साल बाद निकाली जा सकती है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 4 आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपना EPF बैलेंस आसानी से मिनटों में चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: EMI और No-Cost EMI में क्या होता है अंतर? कॉलेज स्टूडेंट्स को जरूर जाननी चाहिए ये जरूरी बातें

1. EPFO वेबसाइट से कैसे चेक करें EPF बैलेंस?

  • EPFO की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं.
  • 'Our Services' सेक्शन में 'For Employees' पर क्लिक करें.
  • इसके बाद 'Services' मेन्यू में 'Member Passbook' सेलेक्ट करें.
  • अब लॉगिन पेज पर अपना UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • लॉगइन करने के बाद अब आप पीएफ बैलेंस के साथ-साथ ट्रांजेक्शन हिस्ट्री भी चेक कर सकते हैं.

2. मिस्ड कॉल देकर चेक करें बैलेंस

इसके लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करें. कॉल अपने‑आप कट जाएगी और थोड़ी देर में आपको SMS के जरिए आपका PF बैलेंस और उससे जुड़ी जानकारी मिल जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

3. SMS से चेक करें बैलेंस

EPFOHO UAN ENG फॉर्मेट में एक SMS लिखें. यहां ENG की जगह आप अपनी पसंदीदा भाषा के पहले तीन अक्षर लिख सकते हैं. इसके बाद यह SMS 7738299899 नंबर पर भेज दें. इससे आपके पास PF बैलेंस से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर आ जाएगी.

4. UMANG ऐप पर करें चेक

  • इसके लिए सबसे पहले Play Store या App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें.
  • अपने मोबाइल नंबर से साइन‑अप करें और OTP डालकर वेरिफाई करें.
  • ऐप खोलने के बाद ऊपर दिए गए तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें.
  • Service Directory में जाकर EPFO सर्च करें.
  • View Passbook पर क्लिक करें और UAN व पासवर्ड डालकर लॉग‑इन करें.
  • लॉग‑इन करते ही आप अपना PF बैलेंस देख सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com