4 April Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 4 अप्रैल, 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच (दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस) को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे में लोगों से 4 अप्रैल को घर से बाहर निकलने से पहले एडवाइजरी देखने की सलाह दी है. दिल्ली में आईपीएल मैच के चलते दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक हो सकता है. अगर, आप आईपीएल मैच देखने का प्लान बना रहे हैं या फिर आपको 4 तारीख को इन रास्तों से गुजरना है तो आपको ट्रैफिक एडवाइजरी जरूरी देखनी चाहिए.
दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आईपीएल मैच के चलते बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और आसफ अली रोड पर वाहनों का दबाव ज्यादा रहेगा, जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही इन मार्गों पर भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे इन रास्तों से बचें और अन्य रास्तों का इस्तेमाल करें. दोपहर 01 बजे से रात 09 बजे तक फिरोजशाह कोटला और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की संभावना है. ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग प्रतिबंध और वैकल्पिक रास्तों का पालन करें.
प्रभावित सड़कें- बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग (JLN मार्ग) और आसफ अली रोड पर भारी ट्रैफिक रहेगा.
प्रतिबंध- भारी वाहनों और बसों को दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी.
डायवर्जन- ट्रैफिक पुलिस ने सूचित किया है कि बहादुर शाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर भीड़ बढ़ने पर यातायात डायवर्ट किया जा सकता है.
पार्किंग- आईपीएल मैच देखने वालों के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर पार्किंग की व्यवस्था है. बहादुर शाह जफर मार्ग पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी.
स्टेडियम में एंट्रीTRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) April 2, 2026
In view of IPL 2026 match (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) at Arun Jaitley Stadium on 04.04.2026, traffic may be affected in the nearby stretches.
Heavy traffic expected from 01:00 PM – 09:00 PM.
📍 LIKELY AFFECTED STRETCHES
-Bahadur Shah Zafar Marg
-JLN… pic.twitter.com/uI20histcQ
आईपीएल मैच देखने के लिए स्टेडियम में एंट्री गेट नंबर 1 से 8 बहादुर शाह जफर मार्ग से और गेट नंबर 10 से 15 जवाहरलाल नेहरू मार्ग (JLN मार्ग) से होगी.
यह भी पढ़ें:- भारत में बाइक इंश्योरेंस पर कैसे बचाएं पैसे, NBC समेत इन 3 स्मार्ट तरीकों से करें बचत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं