विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2020

शिमला के कुफ़री में हुई ताजा बर्फबारी के बाद बढ़ी पर्यटकों की संख्या

शिमला से सटे पर्यटक स्थल कुफरी में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है. सुबह के समय कुफरी पहुंचे सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की. 

शिमला के कुफ़री में हुई ताजा बर्फबारी के बाद बढ़ी पर्यटकों की संख्या
शिमला के कुफ़री में हुई ताजा बर्फबारी के बाद बढ़ी पर्यटकों की संख्या
हिमाचल प्रदेश:

शिमला से सटे पर्यटक स्थल कुफरी में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है. सुबह के समय कुफरी पहुंचे सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की. सैलानियों ने बर्फबारी के नजारों के बीच घुड़सवारी का भी मजा लिया. कुफरी से सटे जंगलों के बीच बर्फ देखने के लिए कई सैलानी पैदल ही जंगल में निकल गए. टूरिज़्म इंडस्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया, "बर्फबारी की वजह से टूरिज़्म बढ़ने की उम्मीद है लेकिन किसान आंदोलन की वजह से हमारी दिल्ली पिक करने गई गाड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है."

नवंबर माह में बर्फबारी होने के बाद यहां सोमवार से पर्यटकों की आवाजाही हो रही है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से शिमला पहुंच रहे ज्यादातर सैलानी बर्फबारी की जानकारी मिलने के बाद कुफरी पहुंचे हुए हैं. उधर स्थानीय कारोबारी भी काफी खुश हैं. कारोबारियों का कहना है, कि इस बार विंटर सीजन लंबा हो सकता है. सैलानी खाने पीने की चीजों के अलावा गर्म कपड़ों की खरीददारी भी कर रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश में हिमपात, उत्तर भारत के कई राज्यों और दिल्ली में पारा गिरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snowfall In Kufri, Shimla, Himachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com