विज्ञापन

Himachal Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी बनी मुसीबत, सड़क पर फिसलने लगी गाड़ियां, हटाने के लिए मशीनें लगीं

हिमाचल प्रदेश में में पिछले दो दिन से लगातार बर्फबारी होने के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. कुल्लू जिले की बात करें तो अटल टनल के आस पास ब्लैक आइस आने से सड़क फिसलन भरी हो गई है. गाड़ियों के फिसलने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Himachal Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी बनी मुसीबत, सड़क पर फिसलने लगी गाड़ियां, हटाने के लिए मशीनें लगीं
himachal snowfall
  • हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में लगातार बर्फबारी के कारण जनजीवन और यातायात काफी प्रभावित हुआ है
  • अटल टनल के आसपास ब्लैक आइस की वजह से सड़कें फिसलन भरी, गाड़ियों के फिसलने के वीडियो वायरल
  • जिला उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने आम जनता और पर्यटकों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है
शिमला:

Himachal Weather Snowfall: हिमाचल प्रदेश में में पिछले दो दिन से लगातार बर्फबारी होने के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. कुल्लू जिले की बात करें तो अटल टनल के आस पास ब्लैक आइस आने से सड़क फिसलन भरी हो गई है. गाड़ियों के फिसलने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वहीं एक गाड़ी तो फिसलन के चलते दुर्घटना का शिकार भी हो गई, वहीं ये सब देखकर प्रशासन भी सतर्क है. 

ट्रैफिक भी हुआ प्रभावित 

आज सुबह मौसम खुलते ही अटल टनल के एप्रोच रोड पर बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया है. इस कार्य में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) तथा जिला प्रशासन की मशीनरी युद्धस्तर पर जुटी हुई है. बर्फबारी के कारण सड़क पर बर्फ का जमाव और आइसिंग की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है. ऐसे में मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए संबंधित विभागों की ओर से समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है.

 यह भी पढ़ें-  बर्फ ने फिर ढके पहाड़, ठंडी हवाओं संग लौटी सर्दी... 22 मार्च तक उत्तराखंड में बारिश‑बर्फबारी का दौर जारी
 

आम लोगों और पर्यटकों से ये अपील 

वहीं जिला उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा  ने जानकारी दी है कि प्रशासन की प्राथमिकता मार्ग को सुरक्षित बनाना और आम जनता व पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जा रहे हैं. उन्होंने आम लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.
 

 यह भी पढ़ें- अगले तीन दिन झमाझम, दिल्ली-UP, बिहार ही नहीं, इन राज्यों के लिए भी IMD ने दे दी बारिश की गुड न्यूज
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh Weather, Himachal Snowfall, Himachal Snowfall News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com