विज्ञापन

नोएडा में छिपा है छोटा सा राजस्थान, वीकेंड पर बाहर नहीं जा पा रहे हैं तो घूम आइए ये जगह, 590 रुपये में मिलेगा खाना, डांस और ऊंट की सवारी का मजा

नोएडा की इस हिडन जगह पर पहुंचकर आप शॉपिंग कर सकते हैं, राजस्थानी खाना खा सकते हैं, डांस कर सकते हैं, मिट्टी के बर्तन बना सकते हैं, जादू देख सकते हैं और ऊंट की सवारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इस जगह के बारे में-

नोएडा में छिपा है छोटा सा राजस्थान, वीकेंड पर बाहर नहीं जा पा रहे हैं तो घूम आइए ये जगह, 590 रुपये में मिलेगा खाना, डांस और ऊंट की सवारी का मजा
वीकेंड पर नहीं जा पा रहे बाहर? नोएडा की इस जगह पर 590 रुपये में मिलेगा राजस्थान का मजा
(Photo Credit: @chokhihavelinoida/Instagram)

वीकेंड आते ही मन करता है कि कहीं घूमने निकल जाएं, लेकिन समय कम हो तो बाहर की ट्रिप प्लान करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस वीकेंड घर से निकलना चाहते हैं, लेकिन कहीं दूर नहीं जा सकते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का हो सकता है. यहां हम आपको नोएडा की एक ऐसी हिडन जगह के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको राजस्थान जैसा माहौल मिल सकता है. यहां पहुंचकर आप शॉपिंग कर सकते हैं, राजस्थानी खाना खा सकते हैं, डांस कर सकते हैं, मिट्टी के बर्तन बना सकते हैं, जादू देख सकते हैं और ऊंट की सवारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इस जगह के बारे में- 

नोएडा में छिपा है छोटा सा राजस्थान

दरअसल, हम यहां नोएडा के सेक्टर 33A स्थित नोएडा हाट में चोखी हवेली की बात कर रहे हैं. यहां राजस्थानी थीम में सजावट के साथ कई तरह की एक्टिविटीज कराई जाती हैं. यहां पहुंचकर आपको ऐसा माहौल मिलेगा, जो आपको राजस्थान की याद दिला सकता है. ऐसे में वीकेंड पर अपनी फैमली, दोस्तों या बच्चों के साथ कुछ घंटे बिताने के लिए यह जगह एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

यह भी देखें- 

एक साथ कर सकते हैं कई एक्टिविटी

चोखी हवेली में आप 590 रुपये का टिकट लेकर कई एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते हैं. यहां राजस्थानी डांस और संगीत का मजा लिया जा सकता है. इसके अलावा आप यहां मेहंदी लगवा सकते हैं, अपने हाथों से मिट्टी के बर्तन भी बना सकते हैं. बच्चों के लिए यहां मैजिक शो या कठपुतली का डांस जैसी एक्टिविटीज भी होती हैं. इसके अलावा यहां गेम जोन भी है, जहां आप अलग-अलग तरह के गेम खेल सकते हैं. अगर आपको फोटो खिंचवाने का शौक है तो यहां अलग-अलग राजस्थानी थीम के साथ तस्वीरें भी ले सकते हैं. इन सब से अलग चोखी हवेली में आपको ऊंट की सवारी का मजा भी मिल सकता है.

590 रुपये में ही मिलेगा राजस्थानी खाना

इतनी सारी एक्टिविटी के बाद भूख लगाना भी लाजमी है. इसके लिए यहां खाने का भी इंतजाम है. चोखी हवेली में आप राजस्थानी भोज का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां आपको थाली में दाल बाटी, कढ़ी चावल, मिस्सी रोटी, दाल चावल, गट्टे की सब्जी, चूरमा, घी-शक्कर, आलू पापड़, मिर्ची की चटनी और केसर की खीर जैसी कई डिश परोसी जाएंगी. यानी घूमने के साथ आपको राजस्थानी खाने का स्वाद भी मिल जाएगा.

टिकट कहां से मिलेगी?

चोखी हवेली की टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से ली जा सकती है. ऑनलाइन बुकिंग के लिए आप BookMyShow से टिकट खरीद सकते हैं. इससे अलग आप चौकी हवेली पहुंचकर ऑफलाइन टिकट भी ले सकते हैं. चोखी हवेली जाने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन सेक्टर 32 है. इससे अलग आप यहां ऑटो, कैब और निजी वाहन से भी आसानी से पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें- चाय पत्ती से पौधों के लिए खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे डालने से पौधे में भर-भरकर आएंगे फल-फूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com