विज्ञापन

फटी एड़ियों पर क्या लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया रात में लगाकर सो जाएं ये देसी चीज, पैरों की त्वचा हो जाएगी मुलायम

डॉक्टर मदिहा भयानी ने एड़ियों की देखभाल का एक आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

फटी एड़ियों पर क्या लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया रात में लगाकर सो जाएं ये देसी चीज, पैरों की त्वचा हो जाएगी मुलायम
फटी एड़ियों पर क्या लगाएं?
(Photo Credit: NDTV)

सर्दी हो या गर्मी, पैरों की एड़ियां फटना एक आम समस्या है. कई बार एड़ियां इतनी ड्राई और खुरदरी हो जाती हैं कि उनमें दर्द भी होने लगता है. ऐसे में लोग इन्हें ठीक करने के लिए महंगी-महंगी क्रीम का इस्तेमाल करने लगते हैं. हालांकि, आप चाहें तो कुछ नेचुरल चीजों की मदद से भी फटी एड़ियों को हील कर सकते हैं. लाइसेंस प्राप्त हेयर केयर प्रैक्टिशनर डॉक्टर मदिहा भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने एड़ियों की देखभाल का एक आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

रोज सोने से पहलें करें ये काम 

  • डॉक्टर मदिहा भयानी बताती हैं, फटी और खुरदरी एड़ियों की देखभाल के लिए सबसे पहले पैरों को 10 से 15 मिनट तक हल्के गर्म पानी में डुबोकर रखें. इससे पैरों की त्वचा को नरम करने में मदद मिलती है. 
  • इसके बाद फुट फाइल की मदद से एड़ियों की ड्राई स्किन को धीरे-धीरे साफ करें. ध्यान रखें कि ऐसा करते हुए आपको अपने पैरों को बहुत ज्यादा रगड़ना नहीं है. 
  • इसके बाद पैरों को अच्छी तरह साफ कर लें. 
  • अब, शुद्ध एलोवेरा जेल लें और इसमें ऑलिव ऑयल या नारियल के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. 
  • तैयार पेस्ट को एड़ियों पर अच्छी तरह लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें. 
  • आप चाहें, तो पेस्ट लगाने के बाद पैरों में सूती मोजे पहनकर सो सकते हैं. इससे पैरों पर रातभर पेस्ट लगा रहेगा.

यह भी देखें- 

कैसे असर दिखाता है ये नुस्खा?

डॉक्टर मदिहा के मुताबिक, एलोवेरा जेल में प्राकृतिक हीलिंग गुण होते हैं जो ड्राई स्किन को कम करने और त्वचा की मरम्मत करने में असर दिखाते हैं. वहीं, ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल स्किन पर नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है. इस तरह इन दोनों चीजों का लेप लगाने से फटी एड़ियों को नमी मिलती है और वे जल्दी ठीक हो सकती हैं. 

डॉक्टर मदिहा हफ्ते में 3 से 4 रात इन नुस्खे को आजमाने की सलाह देती हैं. ऐसा करने से पैरों की सूखी और खुरदरी त्वचा को मुलायम रखने में मदद मिल सकती है. साथ ही एलोवेरा जेल एड़ियों पर होने वाली जलन को शांत करने में भी असर दिखा सकता है.  हालांकि, अगर एड़ियों से खून आ रहा है, ज्यादा दर्द या संक्रमण है, तो घर पर इलाज करने के बजाय एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें- Upper Lips और ठुड्डी के बालों को कम कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया लड़कियों के लिए सबसे असरदार तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com